फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बंद मकान से आभूषण व नकदी चोरी

बंद मकान से आभूषण व नकदी चोरी

Sun, 05 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान से आभूषण व नकदी चोरी
सिरसा। चोपटा थाना क्षेत्र के गांव नेजियाखेड़ा में एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोर घर में बनी अलमारी का ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये के आभूषणों व नगदी पर हाथ साफ कर गए। गत दिवस परिजन घर लौटे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नेजियाखेड़ा निवासी सज्जन कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व वे परिवार सहित रिश्तेदारी में समारोह में शिरकत करने के लिए गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे करीब 30 तोले सोने के आभूषण, 500 ग्राम चांदी, 60 सिल्वर के सिक्के, दो मोबाइल व दस हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। गत दिवस जब वे वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भूप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed