{"_id":"5c8be1ffbdec22140012cb13","slug":"121552671231-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार व्यक्ति काबू, 300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार व्यक्ति काबू, 300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की 300 प्रतिबंधित गोलियों समेत एक काबू
सिरसा। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव मसींता बस स्टैंड से कार सवार एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से नश की 300 प्रतिबंधित गोलियां व 18 शीशी दवा बरामद की है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गांव मसीतां के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ डबवाली के सहायक उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव मसीता क्षेत्र में मौजूद थी कि इस दौरान सामने से आ रहे कार सवार व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की। तो शक के बिनाह पर उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी लेने ली तो उसके कब्जे से नशे की 300 प्रतिबंधित गोलियां व 18 शीशी दवा बरामद हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।