फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   स्कूल से हजारों का सामान चोरी

स्कूल से हजारों का सामान चोरी

Tue, 18 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से हजारों का सामान चोरी
गांव गोबिंदपुरा के स्कूल से हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन

रानियां। क्षेत्र के गांव गोबिंदपुरा में स्थित प्राथमिक पाठशाला में बने राशन के कमरे का ताला तोड़कर 15 सितंबर की रात्रि को चोर हजारों रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह जब चौकीदार उठा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। उसने तुरंत स्कूल हैड व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सुलतानपुरिया निवासी अनार सिंह ने बताया कि वह गांव गोबिंदपुरा में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चौकीदार नियुक्त है। 15 सितंबर की सांय को वह स्कूल में बने बरामदे में चारपाई पर बैठा था। इसी दौरान उसकी आंख लग गई। रात्रि को चोर कमरे से गैस सिलिंडर, एक चावल की बोरी, दो बाल्टी व एक छत वाला पंखा चोरी कर ले गए। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। उसने तुरंत स्कूल हैड व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed