फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रिश्तेदारी में गए थे घरवाले, पीछे से चोरों ने सेंध लगाकर कर की लाखों की चोरी

रिश्तेदारी में गए थे घरवाले, पीछे से चोरों ने सेंध लगाकर कर की लाखों की चोरी

Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में गए थे घरवाले, पीछे से चोरों ने सेंध लगाकर कर की लाखों की चोरी
घर में सेंध लगाकर आभूषण और नकदी उड़ाई
विज्ञापन

ऐलनाबाद। स्थानीय वार्ड नंबर 13 वासी धर्मपाल के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग घर को ताला लगाकर परिवार सहित रिश्तेदारी में गांव लालवास नजदीक रतिया गए थे। इतना ही नहीं चोरी को अंजाम देने के बाद चोर जाते-जाते कपड़ों में आग भी लगा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लेकर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हैरानी की बात तो ये है कि रात्रि को सामने पड़ी खाली जगह में जन्माष्टमी का कार्यक्रम भी था। लेकिन चोरों ने किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

मकान मालिक धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार सहित रविवार को सुबह 11 बजे गांव लालवास नजदीक रतिया हरियाणा गए थे। उसके परिवार में मां, पत्नी व दो बच्चे हैं। साथ लगते गांव पोहड़का में जमीन है। जिसपर वह खेती का कार्य करते हैं। पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि आपके घर से धुआं निकल रहा है। उसने उन्हें ताला तोड़कर देखने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर घर में लगी आग को बुझाया। कुछ समय बाद घर लौटकर उन्होंने देखा कि उनके घर में चोरी हुई थी । जब उन्होंने जांच की तो पाया कि अलमारी में रखे हुई 1,80,000 रुपये की नगदी, 4 तोले सोना व 400 ग्राम चांदी गायब थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। चोर छत के रास्ते घर में घुसने में सफल रहे, इसके लिए उन्होंने साथ ही खाली पड़े मकान को अपना रास्ता बनाया। चोरों ने चोरी के बाद जाते-जाते कपड़ो में आग लगा दी थी, जिससे कपड़े व फर्नीचर का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी वीरेन्द्र गिल ने बताया कि एक्सपर्ट टीम को बुलाकर फिंगर प्रिंट ले लिए गए हैं। चोर छत के रास्ते मकान में घुसे हैं। मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed