फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एटीएम छीनकर भागा युवक, सूझबूझ से बची राशि

एटीएम छीनकर भागा युवक, सूझबूझ से बची राशि

Fri, 31 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
एटीएम छीनकर भागा युवक, सूझबूझ से बची राशि
एटीएम छीनकर भागा युवक, सूझबूझ से बची राशि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। एसबीआई के एटीएम से रुपए निकालने आए गांव सुल्तानपुरिया के युवक का अन्य युवक उससे एटीएम कार्ड छीन लिया। शोर मचाने पर आस पास मौजूद युवकों ने चोर का पकड़ने की कोशिश की तो वह एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया। एटीएम धारक ने इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दे दी। बैंक अधिकारियों ने खाताधारक की अपील पर उसका खाता ब्लॉक कर दिया। इससे उसकी राशि सुरक्षित बच गई।

गांव सुल्तानपुरिया निवासी युवक कर्ण कंबोज ने बताया कि उसने वीरवार को अपनी मां महिंद्रो देवी के खाते के एटीएम से रानियां एसबीआई की एटीएम मशीन से 1500 रुपये निकाले। जब दोबारा रुपये निकलवाने लगा तो एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद एक युवक ने उससे कहा कि आपसे पैसे नहीं निकल रहे। आप मुझे एटीएम दें, मैं आपको पैसे निकाल कर देता हूं। युवक ने अपना एटीएम देेने से मना कर दिया। लेकिन उसने उसे धक्का देकर एटीएम छीन लिया। उसका पिन भी युवक ने देख लिया था। उपभोक्ता ने शोर मचाया तो आसपास के मौजूद युवकों ने उक्त चोर का पीछा किया। लेकिन चोर एक स्विफ्ट गाड़ी से भागने में सफल हो गया। शोर सुनते बैंक के कर्मचारी भी मौके पर आ गए और एटीएम मशीन में मौजूद कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना को देखा। उपभोक्ता ने सूझबूझ से खाते व एटीएम को ब्लॉक करवा दिया। उपभोक्ता ने बताया कि उसके खाते में 25 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed