{"_id":"5b368e764f1c1bb1508b527a","slug":"121530302070-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी गगन गोयल की कार से पुलिस को मिले 2","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी गगन गोयल की कार से पुलिस को मिले 2
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। शहर के सिविल अस्पताल रोड पर वीरवार देर रात पुलिस ने एक कार से 28 लाख रुपये की नगदी बरामद की। कार में दो लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जेजे चौकी पुलिस ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को दी तो वे स्वयं मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों की पहचान गगन गोयल निवासी गांधी कॉलोनी सिरसा व नानिया पुत्र पन्नू राम निवासी जेजे कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों कार में 28 लाख रुपये रखे होने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
नाइट डोमिनशेन के तहत जेजे चौकी प्रभारी दाताराम सिविल अस्पताल रोड पर वीरवार देर रात वाहनों की जांच कर रहे थे। करीब तीन बजे पुलिस ने सफेद रंग की एक कार को रुकवाया। उसकी तलाशी ली तो पिछली सीट पर एक बोरी और उसमें नोट भरे हुए मिले। पुलिस ने कार सवार लोगों से पूछताछ की तो चालक सीट पर बैठे व्यक्ति की पहचान स्क्रैप कारोबारी गगन गोयल निवासी गांधी कॉलोनी व दूसरे व्यक्ति की पहचान नानिया निवासी जेजे कॉलोनी के रूप में हुई। इस पर चौकी इंचार्ज दाताराम ने पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर को घटना के बारे में बताया तो पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर मौके पर पहुंचे। इसके तुरंत बाद सीआईए की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बोरी से नोट निकालकर गिनती शुरू की तो कुल रकम 28 लाख रुपये निकली। नोटों की गिनती करने में पुलिस को आधा घंटा लगा। बरामद करंसी में 50, 100, 200, 500 व 2000 नोट शामिल हैं। इसके बाद सीआईए पुलिस कारोबारी गगन गोयल व उसके नौकर नानिया को थाने में ले आई।
नहीं दिया संतोषजनक जवाब
सीआईए ने स्क्रैप कारोबारी गगन गोयल से पूछा कि इतनी बड़ी रकम कहां से लेकर आए ? गगन गोयल इस बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस का कहना है कि काफी पूछताछ के बाद कोई ठोस जवाब नहीं मिलने पर 28 लाख रुपये व कार को जब्त कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने रपट दर्ज करके आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी। गांधी कॉलोनी कारोबारी गगन गोयल स्क्रेप का कारोबार करता है। उसकी सिरसा के रामनगरिया रोड पर स्क्रेप की फैक्ट्री है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
एसपी ने किया सम्मानित
कार से 28 लाख रुपये बरामद करने पर पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी एएसआई दाताराम, एएसआई बलजीत, हनुमान व राम कुमार व सिपाही दिनेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जेजे चौकी पुलिस की मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहने के कारण ही 28 लाख रुपये बरामद हो सके।
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक कार से 28 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार में सवार कारोबारी गगन गोयल रुपयों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया इसलिए पुलिस ने राशि व कार को जब्त कर लिया। पूछताछ के बाद गगन गोयल को छोड़ दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। आयकर विभाग आगामी कार्यवाही करेगा।
सुरजीत सहारण, जिला पुलिस प्रवक्ता सिरसा।