{"_id":"5a5a5e9b4f1c1bb03f8b4b9a","slug":"121515871899-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश,
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)।
चोटाला रोड पर स्थित एक होटल और पेट्रोल पंप के समीप बने अस्थाई ढाबे पर पुलिस ने शुक्रवार रात छापामारी कर देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं सहित दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पांचों को जेएमआईसी जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने उनके अन्य साथी रिंकू की तलाश शुरू कर दी है।
थाना शहर पुलिस को सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर स्थित होटल और पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे बने एक अस्थाई ढाबे पर श्रवण सिंह उर्फ रिंकू निवासी सिंघुआना पंजाब देह व्यापार का कार्य कर रहा है। पुलिस ने एक कर्मी को बोगस ग्राहक बनाकर उक्त स्थान पर भेजा तो उस ढाबे के बरामदे में एक चारपाई पर लेटे जसविंद्र सिंह उर्फ काका नामक व्यक्ति से सौदा तय किया। सौदा तय होते ही उसने पुलिस टीम को इशारा किया। इशारा मिलने के बाद पुलिस पार्टी के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और तय राशि बरामद करते हुए जसविंद्र की तलाशी ली तो उसके कब्जे से वही नोट बरामद होने पर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने अंदर जाकर तलाशी ली तो कमरे में दो महिलाएं थी, जबकि उसके साथ बनी एक झोपड़ी में एक महिला और पुरुष अश्लील अवस्था में मिले। महिला पुलिसकर्मी ने पूछताछ की तो पता चला कि महिला बरनाला पंजाब की रहने वाली है, जबकि युवक की पहचान रजनीश कुमार निवासी डबवाली वार्ड दो के रूप में हुई। इसके अलावा अन्य दो महिलाओं में से एक डबवाली की जबकि दूसरी फरीदकोट पंजाब की रहने वाली है।
थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार देह व्यापार का धंधा करने वाले आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ काका ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी श्रवण सिंह उर्फ रिंकू निवासी सिंघुआना के मकान (ढाबा) में बने कमरे और झोपड़ी में वेश्यावृत्ति का धंधा करते हैं। उसने बताया इस गलत काम करने वाली महिलाओं से जो भी कमाई होती है उसमें से एक हिस्सा उन्हें दिया जाता है। जसविंद्र ने बताया कि बीती रात तीनों महिलाओं को धंधे के लिए बुलाया हुआ था, जबकि श्रवण उर्फ रिंकू किसी कार्य से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ की दी है, जबकि इस गिरोह के मुखिया श्रवण उर्फ रिंकू की तलाश की जा रही है। पांचों को जेएमआईसी जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि पुलिस ने उनके अन्य साथी रिंकू की तलाश शुरू कर दी है।