फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शराब ठेकेदारों के दो पक्ष भिड़े, 4 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

शराब ठेकेदारों के दो पक्ष भिड़े, 4 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब ठेकेदारों के दो पक्ष भिड़े, 4 थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

ओढां। पन्नीवाला मोटा पुलिस नाके के निकट मंगलवार रात्रि अवैध शराब की बिक्री को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की गाड़ी पलटने की भी कोशिश की। सूचना पाकर ओढां, बड़ागुढ़ा, कालांवाली व सदर सिरसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस संबंध में पुलिस ने 4-5 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं इस घटना में दो लोगों को घायल होने की स्थिति में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मारपीट में दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक घुंकावाली निवासी गौरा सिंह, शम्मी व ओढां निवासी गुरप्रीत व लाडी मंगलवार रात्रि इनोवा में सवार होकर पन्नीवाला मोटा में अपने दोस्त के यहां पार्टी में गए थे। जब उक्त लोग वापिस आ रहे थे तो उनकी पुलिस नाका के निकट बाइक सवार शराब ठेकेदार व मांगेराम से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। अनिल के मुताबिक इनोवा चालक गौरा सिंह व उसके साथियों ने इनोवा से बाइक को टक्कर मारी और उनसे मारपीट करते हुए नकदी छीन ली। इस घटना के बाद अनिल ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद अनिल व उसके साथियों ने इनोवा के पीछे जीप दौड़ा दी। बीच रास्ते दोनों गाड़ियों ने एक दूसरे को टक्कर मारने की भी कोशिश की। इनोवा सवारों के मुताबिक अनिल आदि ने उनकी गाड़ी के टायर में गोली मारी। जिसके बाद चालक टायर फटी इनोवा को तेज रफ्तार दौड़ाकर ओढां में एक होटल पर ले आया। उधर इनोवा सवार लोगों ने रास्ते में ही सूचना देकर गांव से अन्य युवकों को भी मौके पर बुला लिया। इसी दौरान पीछा कर रही जीप भी होटल पर आ धमकी। जहां दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हुई। इसी दौरान गौरा सिंह व अन्य ने रॉड से जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मारपीट में कारिंदे बलवीर व ठेकेदार के भतीजे मांगेराम को चोटेें आईं हैं। वहीं दूसरी तरफ से भी 3 लोगों को चोटें बताई गई हैं। दोनों को ओढां के बाद सिरसा रैफर किया गया है। सूचना पाकर एसआई कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे। लेकिन स्थिति बिगड़ती देख एसएचओ जय भगवान भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना के बाद कालांवाली, बड़ागुढ़ा व सदर सिरसा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ओढां निवासी जसविन्द्र सिंह, लखविन्द्र सिंह, लाडी, सफी खान व जरनैल सिंह तथा गौरा सिंह को हिरासत में लिया। सफी खान के मुताबिक वह तो होटल पर खाना खाने के लिए रूका था। लेकिन बड़ागुढ़ा पुलिस ने उसे बेवजह हिरासत में ले लिया। ओढां निवासी जसविन्द्र सिंह के मुताबिक उन्होंने न ही तो कोई नकदी छीनी और न ही फायरिंग की।
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयानों उपरांत ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर नकदी की लूटपाट या फायरिंग हुई या नहीं। झगड़े का कारण अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed