{"_id":"5b22bda14f1c1bf96e8b81e9","slug":"11529003425-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं की छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवीं की छात्रा का अपहरण कर किया गैंगरेप
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप , केस दर्ज
डबवाली। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण करके उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग का कहना है कि वह कक्षा आठवीं में पढ़ती है। 11 जून 2018 की देर रात को उनके गांव में रहने वाला विनोद जबरन उनके घर में आ गया। उसने हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया और उसे उठाकर अपने एक साथी के घर ले गया। आरोप है कि उक्त दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों उसे धमकी दी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो जान से मार देंगे। धमकी के डर से नाबालिग ने परिजनों को कुछ नहीं बताया और चुपचाप रहने लगी। 13 जून को परिजनों ने उसकी खामोशी का कारण पूछा तो नाबालिग ने सारी आपबीती सुना दी। इसके बाद परिजन उसे पुलिस थाने ले आए। जांच अधिकारी सुनीता रानी का कहना है कि नाबालिग की शिकायत पर आरोपी विनोद व अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। नाबालिग के मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज करवाए गए हैं।