{"_id":"5a9af8b44f1c1b4e588bba4e","slug":"11520105652-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिस वालों को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस नाके पर ड्यूटी दे रहे पुलिस वालों को कार ने मारी टक्कर
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
पंजाब सीमा पर सिरसा पुलिस के ओर से लगाए नाके पर शुक्रवार होली की रात एक तेज रफ्तार कार ने बेरिकेड्स को टक्कर मार दी। बेरिकेड्स उछलकर नाके पर ड्यूटी दे रहे इंचार्ज सहित तीन लोगों के ऊपर गिरा, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान नाका इंचार्ज एएसआई महावीर की मौत हो गई। हादसे में घायल सिपाही सपताल और ग्रामीण गुरदेव सिंह की हालत नाजुक होते देख डॉक्टरों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाला कार चालक कार सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस डीएसपी अजय शर्मा, सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सिरसा पुलिस ने पंजाब सीमा के गांव मुसाहिबवाला के पास नेशनल हाईवे पर सिरसा पुलिस ने नाका लगाया हुआ है। शुक्रवार शाम रोजाना की भांति नाका इंचार्ज एएसआई महावीर व सिपाही सतपाल नाके पर तैनात थे। गांव मुसाहिबवाला निवासी गुरदेव सिंह उनके पास आकर बातचीत करने लगा। महावीर और सतपाल दोनों कुर्सियों पर बैठे थे, जबकि गुरदेव मेज के पास खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बेरिकेड्स को टक्कर मार दी, जिससे बेरिकेड्स उछलकर तीनों पर गिरा। हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई। कार चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर डीएसपी अजय शर्मा और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल में ले जाने के बाद एएसआई महावीर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि सतपाल और गुरदेव की हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रात को ग्रामीणों ने कार चालक के बारे में कोई सुराग नहीं लगने पर गांव के निकट नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार शाम को मृतक एएसआई महावीर के शव का अंतिम संस्कार गांव गावड़ जिला हिसार में पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा में सिरसा पुलिस की ओर से डीएसपी अजय शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए।