{"_id":"5a4be5904f1c1b3e198b48be","slug":"11514923408-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंकर व्यापारी से लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च झोंकर व्यापारी से लूट का प्रयास
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नए साल के पहले दिन ही बदमाशों ने शहर के नोहरिया बाजार में बर्तन व्यापारी से लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च झोेंक दी और नकदी लूटने का प्रयास किया। व्यापारी के शोर मचाने के कारण बदमाशों मौके से भागना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यापारी नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि पुलिस को घटना की तुरंत सूचना दी गई मगर पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।
बर्तन कारोबारी नरेश कुमार अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। उसके पास दुकान की सेल के 25 हजार रुपये नकद थे। जब वह कांडा वाली गली में पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उन्होंने मौका देखकर व्यापारी नरेश कुमार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। मिर्च पाउडर आंखों में पड़ने के चलते उसे कुछ नहीं दिखाई दिया। बाइक सवार नीचे उतरे और व्यापारी से छीनाझपटी की। नरेश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। जब लूट का प्रयास सफल होता नहीं दिखा तो बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले और उसके पास मौजूद 25 हजार रुपये की नकदी बच गई। व्यापारी नरेश कुमार का आरोप है कि लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई वहां से उन्हें सिटी थाना के मुंशी का नंबर दे दिया गया। इसके बाद पुन: संपर्क करने पर पुलिस ने कहा कि लिखित में शिकायत दें तब कार्रवाई होगी। पुलिस के इस रवैये से लोगों में रोष फैल गया। आरोप है कि रात आठ बजे हुई घटना के बाद पुलिस रात रात दस बजे मौके पर पहुंची।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
नोहरिया बाजार की कांडा वाली गली में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बदमाशों का गली से गुजरना और व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने की हरकत भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो दिन पहले लूटे थे 16 हजार
रोड़ी के अंजू फिलिंग स्टेशन से बाइक सवार बदमाशों ने तेल डलवाने के बाद कारिंदे से 16 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। बदमाश फिलिंग स्टेशन से एक एलईडी भी उखाड़कर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर देर रात तक प्रयास करने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। जब सुबह फिलिंग स्टेशन पर जांच की गई तो पता चला कि पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे ही खराब हैं। इससे पूर्व भी डबवाली के आढ़ती से लूट तथा पंजुआना के एक पेट्रोल पंप को दो बार लूटा जा चुका है। इन सभी घटनाओं को सुलझाने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस ने पूर्व में हुई पेट्रोल पंप लूट मामलों में बदमाशों के स्केच भी जारी किए गए थे मगर बदमाश काबू नहीं आए।
तुरंत पहुंची पुलिस, आरोप झूठा है
घटना की सूचना मिलते हुए शहर थाना पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी, ये आरोप झूठा है कि पुलिस दो घंटे देरी से पहुंची। नरेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द से जल्द गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
-इंस्पेक्टर राम सिंह, प्रभारी शहर थाना सिरसा।