फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   घोषित भगोड़े को पकडने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची गांव काशी का बास, दो बार कोशिश के बाद खाली हाथ लौटी

घोषित भगोड़े को पकडने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची गांव काशी का बास, दो बार कोशिश के बाद खाली हाथ लौटी

Mon, 11 Mar 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
घोषित भगोड़े को पकडने के लिए पंजाब पुलिस पहुंची गांव काशी का बास, दो बार कोशिश के बाद खाली हाथ लौटी
भगोड़े आरोपी को पकड़ने गांव काशी का बास पहुंची पंजाब पुलिस
विज्ञापन

ऐलनाबाद। पंजाब से रामपुराफूल पुलिस रविवार को गांव काशी का बास में अदालत से घोषित भगोड़े धनराज स्वामी को पकड़ने पहुंची। दो बार छापामारी के बाद भी धनराज को अब तक नही पकड़ा जा सका है। तीन घंटे प्रयास के बाद आखिरकार पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि धनराज ने रामपुरा फुल की संदीप इंडस्ट्री से कैटल फीड खरीदी थी। जिसका भुगतान न करने पर उन्होंने धनराज के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

पंजाब से आई टीम का नेतृत्व करने वाले हैंड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि रामपुराफूल कोर्ट के एसडीजेएम सुखविंद्र सिंह ने चैक बाउंस व धोखाधड़ी के एक मामले में काशी का बास वासी धनराज को तलब किया था। उसे 30 दिन का समय दिया गया था। अदालत में न पहुंचने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अदालत के आदेश पर रामपूरा फूल थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसकी प्रापर्टी की कुर्की के भी आदेश हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed