{"_id":"5b8301bf42c7924632549bd1","slug":"111535312319-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरगना सहित तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर स्टेट वाहन चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, सरगना सहित तीन लोग गिरफ्तार
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की आठ कारें बेचने आए थे, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
सिरसा। सीआईए ने दिल्ली से गाड़ियां चोरी कर पंजाब व हरियाणा में बेचने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह को काबू किया है। इस गिरोह में 10 चोर शामिल हैं इनमें से सरगना सहित तीन को सीआइए ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह सरगना की पहचान चरणजीत उर्फ मोटू निवासी रामा मंडी पंजाब व दो सदस्यों की पहचान मनदीप उर्फ दीप निवासी अनूप नगर बठिंडा व सिमरजीत उर्फ जीत निवासी कीकर दास मोहल्ला के रूप में हुई है। ये तीनों शनिवार को सिरसा की ऑटो मार्केट में चोरी की कार बेचने की फिराक में थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की आठ कारें बरामद की हैं। रविवार दोपहर तीनों आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह को शनिवार को गुप्तचर से सूचना मिली कि ऑटो मार्केट में कुछ लोग चोरी की कार बेचने आए हुए हैं। सूचना के आधार पर सीआईए ने ऑटो मार्केट में छापामारी कर तीन व्यक्तियों को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि ये अंतरराज्यीय गिरोह दिल्ली से गाड़ियां चोरी कर हरियाणा व पंजाब में बेचता है। गिरोह के सरगना चरणजीत उर्फ मोटू ने बताया कि वह गाड़ियों का मिस्त्री है। उसकी पत्नी को कैंसर हो गया था। पत्नी के उपचार के लिए पैसा नहीं था। इसलिए वह गाड़ियां चोरी करने लगा। चोरी करके जितना पैसा कमाता वो पत्नी के उपचार में खर्च कर देता। इसके बावजूद भी उसकी पत्नी की बीमारी ठीक नहीं हुई और कैंसर ने उसकी जान ले ली। पत्नी की मौत के बाद उसने खुद का गैंग बना लिया। जिसमें दस लोगों को शामिल किया। चरणजीत ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह दिल्ली से गाड़ियां चोरी करता है। इसके बाद पंजाब व हरियाणा में बेच दिया है। पुलिस ने चरणजीत की निशानदेही पर उसके ठिकाने राममंडी से चोरी की आठ कारें बरामद की हैं। इनमें एक वैगन आर, एक लांसर व छह स्विफ्ट कारें हैं। सीआईए प्रभारी धर्मवीर का कहना है पुलिस ने गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगा लिया है। जल्द ही उक्त लोगों को गिरफ्त में लिया जाएगा। पुलिस रिमांड में यह पता लगाया जाएगा कि गिरोह ने अब तक कितनी गाड़ियां चुराई है और कहां पर बेची है।