{"_id":"5b524a1e4f1c1b48748b6107","slug":"111532119582-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से केंटर में लाई जा रही थी डोडापोस्त व अफीम, सीआईए की टीम ने चोपटा में पकड़ी, दो आरोपी किए काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान से केंटर में लाई जा रही थी डोडापोस्त व अफीम, सीआईए की टीम ने चोपटा में पकड़ी, दो आरोपी किए काबू
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जियों की खाली कैरेट के नीचे छिपाकर राजस्थान से लाई जा रही थी डोडा पोस्ट
सीआईए ने एक किग्रा अफीम और एक क्विंटल डोडापोस्त के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक सप्ताह में दूसरी कार्रवाई, दो दिन पूर्व सरपंच प्रतिनिधि से पकड़ी थी दो किलो अफीम
डबवाली में नशीली गोलियों व दवाओं के साथ दो पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे प्रबल प्रहार अभियान के तहत सीआईए टीम ने इंचार्ज धर्मबीर के नेतृत्व में चोपटा में एक कैंटर से एक किलोग्राम अफीम व 1 क्विंटल 21 किलोग्राम डोडापोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नशे की ये खेप सब्जियों की खाली कैरेट के नीचे छिपाकर राजस्थान से लाई जा रही थी। आरोपियों की पहचान चालक सोहन सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी झंडाकलां पंजाब व बलविंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी बेगू रोड सिरसा के रूप में हुई है। दो दिन पूर्व ही सीआईए की टीम ने दो किलो अफीम सहित सरपंच प्रतिनिधि को काबू किया था। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर नशीले पदार्थों के सप्लायर के बारे में पूछताछ कर रही है। ताकि नशे के बड़े मगरमच्छों का सुराग लग सके।
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि सीआईए सिरसा के प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चोपटा क्षेत्र में गुरुवार को रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि राजस्थान से एक कैंटर में भारी मात्रा में डोडापोस्त व अफीम लाई जा रही है। इस पर टीम सदस्यों ने चोपटा के निकट नाका लगाकर वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान एक टाटा-407 में सवार दो लोग भट्टू से चोपटा की ओर आए। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कैंटर को रूकवाया। गाड़ी में सवार लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद डीएसपी साधू राम की मौजूदगी में दोनों को नीचे उतारकर केंटर में चालक की सीट के साथ बने बॉक्स को चेक किया तो उसमें एक काले लिफाफे में अफीम मिली। जिसका वजन करने पर एक किलो मिला। टीम सदस्यों ने इसके बाद दोनों लोगों को साथ लेकर पीछे का डाला खुलवाया तो उसमें सब्जी रखने वाली कैरेट दिखाई दिए। जब उन्हें हटाया गया तो उनके नीचे 11 थैलों में डोडापोस्त मिली जिसका वजन 1.21 क्विंटल निकला। इसके बाद सीआईए टीम दोनों को कैंटर समेत चोपटा थाने में ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे डोडापोस्त व अफीम राजस्थान से लेकर आए थे और इसे सिरसा क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। सीआईए की टीम द्वारा पकड़े गए सोहन सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी झंडाकलां पंजाब व बलविंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी बेगू रोड सिरसा के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस के कई केस दर्ज हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व ही सीआईए प्रभारी धर्मबीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने खुइयांमलकाना के निकट दो किलो अफीम सहित गांव के ही सरपंच प्रतिनिधि व दो अन्य व्यक्तियों को काबू किया था। सप्ताह में टीम के ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
बॉक्स-
डबवाली में 3600 नशीली गोलियों व 220 शीशी नशीली दवाई के साथ दो पकड़े
दूसरी ओर सीआईए डबवाली पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान सूचना के आधार पर गांव मांगेआना क्षेत्र में नाकाबंदी कर कार सवार दो लोगों को काबू कर उनके कब्जे से 3600 नशीली प्रतिबंधित गोलियां व 220 शीशी नशीली प्रतिबंधित दवा रैक्स कॉफ बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी मांगेआना व भूंदड़ पुत्र जगरूप सिंह निवासी पक्का शहीदां जिला सिरसा के रूप में हुई है। सीआईए डबवाली के प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को गश्त व चेकिंग के दौरान नशीली गोलियां व प्रतिबंधित दवा ले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम ने गांव मांगेआना क्षेत्र में नाकाबंदी कर होंडा कार में सवार उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की शक के आधार पर डीएसपी डबवाली किशोरी लाल की मौजूदगी में तलाशी ली। कार सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 3600 नशीली गोलियां व 220 शीशी प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर इस संबंध में सदर डबवाली थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फोटो: 01,02