{"_id":"5a6a26584f1c1b8f268b6603","slug":"111516906072-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिखाई गई पद्मावत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिखाई गई पद्मावत
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच वीरवार को फिल्म पद्मावत रिलीज हुई। सिरसा के ओएचएम मॉल में यह फिल्म दिखाई जा रही है। देशभर में इस फिल्म के विरोध को देखते हुए प्रशासन की तरफ से ओएचएम में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
फिल्म का पहला शो सुबह नौ बजे दिखाया गया। काफी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे। मॉल में आने वाले हर शख्स की पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली और बाद में उन्हें अंदर जाने दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने स्वयं ओएचएम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुबह से लेकर रात तक मॉल के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। सीआईडी कर्मी दर्शकों के बीच मॉल के अंदर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर रखते रहे। मॉल से पहले नेशनल हाइवे पर हर किसी की तलाशी ली और वाहनों को मॉल की पार्किंग के बजाय एक मैरिज पैलेस में खड़ा करवाया गया। जहां से दर्शक पैदल ही मॉल तक पहुंचे। मॉल तक करीब छह स्थानों पर तलाशी ली गई। दर्शकों ने बताया कि फिल्म अच्छी है और ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा शोर मचाया जा रहा है।
मॉल की ओर आने जाने वाले हर रास्ते पर पुलिसकर्मी तैनात थे। कई स्थानों पर बेरिकेड्स लगाए हुए थे। टिकट घर के पास भी महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
फिल्म को लेकर लोगों की राय
फिल्म बहुत अच्छी है। इसमें केवल अलाउद्दीन खिजली की हार को दिखाया गया है। यह फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।
-अनमोल, दर्शक।
काफी मजा आया, फिल्म देखकर, विरोध करने वाला इसमें कुछ नहीं।
-पीयूष, दर्शक।
यह फिल्म भारतीय इतिहास पर बनाई गई है, फिल्म काफी अच्छी है। विरोध वाली कोई बात इसमें नहीं दिखाई गई।
-विनीत, दर्शक।
बाहुबली लेवल की एक अच्छी फिल्म है ये, कहानी और दृश्य बहुत अच्छे हैं। कम से कम दो बार ये फिल्म जरूर देखें। युवाओं के लिए देखने वाली फिल्म है, इसमें केवल इतिहास बताया गया है। विरोध क्यों हो रहा है ये समझ से परे है।
-हेमंत, दर्शक।
वक्ता बोले, हिंदू समाज करे पद्मावत का बहिष्कार
सिरसा। फिल्म पद्मावत को लेकर राजपूत प्रतिनिधि सभा जिला सिरसा और हिंदू समाज की एक आवश्यक बैठक वीरवार को फिल्म पद्मावत को लेकर हुई, जिसमें उपस्थितजनों ने तय किया कि हिंदु समाज को पद्मावत का बहिष्कार करना चाहिए, क्योंकि इस फिल्म में हिंदु संस्कृति और इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हानिकारक साबित होगी। ऐसी कोशिशों से धीरे-धीरे हमारी संस्कृति खत्म हो जाएगी।
सभा के जिला प्रधान ठाकुर छगन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति एक गौरवशाली संस्कृति है, लेकिन कुछ लोग हमारी संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करके यह दर्शाना चाहते हैं, ताकि हमारी संस्कृति खत्म हो सके, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति के बारे में गलत धारणा बना सके। उन्होंने कहा कि पूरा समाज न्यायालय के आदेशों का सम्मान करता है मगर इस फिल्म के माध्यम से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए यह फैसला लिया गया है कि समस्त हिंदु समाज से अपील की जाए कि पद्मावत फिल्म का बहिष्कार किया जाए, ताकि यदि फिल्म असफल हो जाती है तो आने वाले समय में इस तरह की हरकत कोई भी निर्माता निर्देशक नहीं करेगा। सभा पदाधिकारियों ने हिंदु समाज से अपील की है कि भंसाली जैसे व्यक्तियों का बहिष्कार कर उसे आर्थिक तौर पर कमजोर किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने हिंदु समाज के लोगों से नम्र निवेदन किया कि वे हिंसा का सहारा न ले क्योंकि हिंसा से समस्त समाज की हानि है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से फिल्म का बहिष्कार किया जाना चाहिए। बैठक में राजपूत प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान छगन सिंह के अलावा भीम सिंह, मास्टर राजकुमार चौहान, पुखराज सिंह चौहान एडवोकेट, चानन सिंह खिची, पूर्ण सिंह राठौड़, बलबीर सिंह चौहान, विजय सिंह चौहान, अक्षयनिधि राठौड़, बहादुर सिंह शेखावत, गोविल सिसोदिया, उदय सिंह चौहान, फतेह सिंह, भीम सिंह व धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।