{"_id":"59e3a62f4f1c1b98678b5dc7","slug":"111508091439-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट खोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ पहली बार मैदान में उतरी सीएम फ्लाईंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलावट खोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के साथ पहली बार मैदान में उतरी सीएम फ्लाईंग
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा।
दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही जिले मेें मिलावटी मिठाइयां और खोया बेचने वालों पर नकेल कसते हुए छापेमारी का अभियान तेज हो गया है। सिरसा में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सीएम फ्लाइंग की देखरेख और नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिठाई की दुकानों में छापेमारी करके मिठाइयों के सैंपल ले रही हैं। रविवार को टीम ने 6 दुकानों से सैंपल भरे। सीएम फ्लाइंग की टीम खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बरनाला रोड पर पहुंची और मक्कड़ स्वीट्स और अप्सरा स्वीट्स पर छापेमारी की। टीम ने दोनों दुकानों से खोया और अन्य मिठाइयों के तीन-तीन सैंपल लेकर उन्हें सील कर दिया। सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में अगर मिठाइयों में मिलावट पाई गई तो संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार का कहना है कि सीएम फ्लाइंग की देखरेख में पांच सदस्यीय टीम ने मक्कड़ और अप्सरा स्वीट्स पर रेड मारकर मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर मिठाइयों की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्योहार के दौरान मिठाइयों में मिलावट बढ़ जाती है। दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के मिठाइयों में मिलावट करते हैं। मिलावट को लेकर सरकार का रुख सख्त है। मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। दोषी पाए जाने वाले को दस साल कैद या लाखों रुपये का प्रावधान कानून में है। सैंपल की रिपोर्ट आने में पांच से आठ दिनों का समय लगता है। वहीं, मंडी कालांवाली में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिठाइयों की दुकानों में रेड मारकर मिठाइयों के सैंपल भरे। सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता का कहना है कि दीपावली पर्व पर किसी भी सूरत में मिलावटी मिठाइयां नहीं बेचने दी जाएंगी। जो भी ऐसा करता पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
बडे़ होटलों पर क्यों नहीं हो रही छापेमारी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर वर्ष दीपावली पर्व पर मिठाइयों की दुकानों में छापेमारी करके मिठाइयों के सैंपल लिए जाते हैं, लेकिन यह कार्रवाई केवल मिठाइयों की छोटी दुकानों पर ही की जाती है। शहर में दर्जनों ऐसे बडे़ होटल हैं जहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें कभी छापेमारी नहीं करती। शिव चौक, जगदेव चौक, रोड़ी बाजार, नोहरिया बाजार, हिसार रोड, अनाज मंडी और रानियां रोड पर कई बडे़ स्वीट्स और होटल हैं जहां पर कभी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करके मिठाइयों के सैंपल लेने की जहमत नहीं उठाई। शहरवासियों का कहना है कि क्या केवल छोटे दुकानदार ही मुनाफे के लालच में मिलावट करते हैं? जबकि सच्चाई ये है कि बडे़ होटलाें में बिकने वाली मिठाइयां दीपावली से काफी दिनों पहले बनाकर तैयार की जाती हैं। होटल मालिक इन मिठाइयों को स्टोर करके रख लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग इन होटलों में रेड मारकर मिठाइयों के सैंपल ले फिर सच्चाई सामने आ जाएंगी कि शहर में सबसे बडे़ मिलावट खोर कौन लोग हैं।
विज्ञापन
मिठाई खरीदते इन बातों का रखें ध्यान
आम ग्राहक मिठाई की बारीकी से जांच नहीं करता पाता, लेकिन इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि खरीदी जा रही मिठाई से किसी प्रकार की गंध तो नहीं आ रही। मिठाई पर फंगस तो नहीं लगी है। उसे खाकर देखने पर खटास का स्वाद तो नहीं आ रहा। वह मिठाई भुरभुरी या उस पर सिक्के वाला वर्क तो नहीं लगा हुआ है। त्योहार को देखते हुए जहां सिंथेटिक खोये की मिठाइयां बनाने का प्रचलन बढ़ रहा है, वहीं पाबंदीशुदा सस्ते और गहरे रंगों का प्रयोग भी किया जाता है। इसलिए मिठाई खरीदने से पहले उक्त बातों का विशेष ध्यान रखें।
आम जनता भी दें सहयोग
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिठाइयों में मिलावट को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बडे़ होटल हो या मिठाई की दुकान हर जगह पर टीमें रेड मारकर मिठाइयों के सैंपल ले रही है। आम जनता से अपील है कि मिलावट को लेकर उनके पास कोई सूचना है तो कृपया 01666-240155 पर कॉल करके सूचित करें। सरकारी देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। आम जनता के सहयोग से जो मिलावट खोरी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
-डॉ. गोबिंद गुप्ता, सिविल सर्जन सिरसा।
डबवाली में तीन मिष्ठान भंडारों से भरे मिठाइयों के सैंपल
डबवाली। सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की और मिठाइयों के सैंपल भरे। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई मिष्ठान भंडार के संचालकों में हड़कंप मच गया और वह मिलावटी सामान को इधर-उधर करते दिखाई दिए।
रविवार को एक टीम, जिसमें सीएम फ्लाईंग हिसार के डीएसपी वीरेंद्र श्योराण, सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह चोटिया, डबवाली सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. एमके भादू, सिरसा के केमिकल एग्जामिनर बृज लाल शामिल थे। उन्होंने सिरसा रोड पर बालाजी स्वीट्स पर खोया और गुलाब जामुन के सैंपल भरे। इसके बाद चौटाला रोड स्थित चावला स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, बीकानेर मिष्ठान भंडार से खोया, गुलाब जामुन के सैंपल लिए।
वहीं कालांवाली में सीएम फलाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक साथ रविवार को दो स्वीट्स की दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। विभाग की इस कार्रवाई से किराना और अन्य दुकानदारों में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने दुकानों के शटर नीचे गिरा दिए। इस टीम में सीएम फ्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, सतपाल सिंह के अलावा ओढां के एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग, खाद्य सुरक्षा विभाग के बृज लाल मौजूद रहे। टीम ने प्रेम स्वीट की और गोदाम से करीब 10 क्विंटल खोया और करीब 25 क्विंटल गुलाब जामुन के नमूना लिया। इसके पश्चात उन्होंने पुरानी मंडी स्थित सैनी स्वीट्स पर कार्रवाई करते हुए वहां से छह क्विंटल खोया और छह क्विंटल रसगुल्ला के नमूने लिये।