{"_id":"5c9694bcbdec2214046ef81c","slug":"101553372348-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी के अभद्र भाषा प्रयोग करने पर किसानों ने लगाया धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कर्मी के अभद्र भाषा प्रयोग करने पर किसानों ने लगाया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मी के अभद्र भाषा बोलने पर मजदूरों ने दिया धरना
कालांवाली। कालांवाली थाना के एक पुलिस कर्मी द्वारा अनाज मंडी में मजदूरों के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग पर अनाज मंडी के मजदूरों ने अनाज मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान सुरजभान खनगवाल की अगुवाई में मार्केट कमेटी के समक्ष धरना शुरू कर दिया। मजदूरों ने मार्केट कमेटी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा मजदूरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मजदूर नेता सुरजभान खनगवाल ने कहा कि किसान फसल बेचने के लिए मंडी में आते हैं और फसल को तोलते समय किसान बाद में मजदूरों के अनुरोध पर फसल की झार आदि मजदूरों को सौंप देते हैं। मजदूर उस झार को साफ करके बेच देता है जिससे मजदूर वर्ग को कुछ आर्थिक राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि शनिवार सांय को बाजीगर समुदाय के लोग अनाज मंडी में शैड के नीचे किसानों से उनकी फसल की बची हुई झार को खरीद रहे थे। मजदूरों ने उनको देख लिया और उसका विरोध किया तो वह मजदूरों से बहसबाजी करने लगे और थाना में जाकर उन्होंने मजदूरों के खिलाफ शिकायत दे दी। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए तीन चार पुलिस कर्मचारी अनाज मंडी में मजदूरों के पास आए। उनमें से एक पुलिस कर्मी ने मजदूरों के अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे मजदूरों में पुलिस के प्रति गुस्सा बढ़ गया। मजदूर नेता ने बताया कि सभी मजदूर मार्केट कमेटी के अंतगर्त कार्य करते हैं इसलिए सबसे उन्होंने कमेटी के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जब तक मजदूरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला पुलिस कर्मी मजदूरों से माफी नहीं मांगता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर मजदूर नेता सुखदेव डाबला, मुकेश कुमार,जोनी, विकास, जग्गा राम, अजय कुमार, लक्षमण बुमरा, सोमनाथ, विनोद कुमार, साधु राम, सोनू, सुनील मौजूद थे।प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को सहायक सचिव हेत राम ने मजदूरों को शांत किया ओर उनके आग्रह पर कुछ मजदूर थाना में गए ताकि पुलिस से पूरे मामले के बारे में पता किया जा सके। थाना में एसएचओ रोहताश कुमार ने कहा कि पुलिस कर्मियों की मजदूरों के साथ अभद्र भाषा से बात करने की कोई मंशा नहीं थी यदि उन्हें कोई ठेस पहुंची है तो वे इस बात के लिए गलती मानते है। थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को भी सभी के साथ शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की नौबत न आए। जिसके बाद मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ और अपना धरना समाप्त किया। वहीं सहायक सचिव हेत राम ने भी मजदूरों को आश्वासन दिया कि किसानों से झार खरीदने वाले लोगों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।