फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बैंक से लोन दिलाने के बहाने की 4.67 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज

बैंक से लोन दिलाने के बहाने की 4.67 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज

Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बैंक से लोन दिलाने के बहाने की 4.67 लाख की ठगी, पांच पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बाटा कॉलोनी निवासी एक महिला से राजस्थान के एक गिरोह द्वारा फेसबुक पर महिला से बातचीत कर बैंक से 25 लाख का लोन दिलाने के बहाने 4.67 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला को जब अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने परिजनों को बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में अर्जुन गोदारा, कृष्ण राम गोदारा, सुरेश कुमार, गुरतेज सिंह व गिरधारी लाल निवासी बीकानेर राजस्थान शामिल हैं।

पुलिस को दी शिकायत में शहर के बाटा कॉलोनी निवासी महिला परनीता ने बताया कि उसका एक बेटा है, जोकि राजस्थान में पढ़ाई कर रहा है। कुछ समय पूर्व आरोपी अर्जुन गोदारा ने उससे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। उसके रिक्वेस्ट एसेप्ट करने के बाद दोनों में रोजाना आम रूटीन की बातें होने लगी। धीरे-धीरे वह उसके घर परिवार के बारे में पूछने लगा और उसने पूरी जानकारी परिवार के संबंध में जुटा ली। उसने एक दिन फोन पर उसे अपने आप को बैंक अधिकारी बताया। अर्जुन ने उसे बैंक से 25 लाख रुपये का लोन दिलवाने की बात कही। मई 2017 में वह उसके घर आया और कुछ कागजात। जिनपर एसबीआई का लोगो लगा हुआ था। उसने कई जगह कागजातों पर उसके हस्ताक्षर करवाए और उसके साथ लोन संबंधी बातचीत की। अर्जुुन की बातों से प्रभावित होकर उसने भी लोन लेने का मन बना लिया। अर्जुन को लोन के लिए हां कर देने पर उसने कहा कि इसके लिए आप को कुछ राशि खर्च करनी पड़ेगी। अर्जुन ने अन्य आरोपियों को भी बैंक कर्मचारी बताया और उनके साथ बीकानेर चला गया। उसने दर्जनों बार में कभी 20 से तो कभी 30 हजार रुपये कर दोषियों के खाते में कुल 4.67 लाख रुपये जमा करवा दिए। राशि देने के बाद जब उसने पांचों से लोन के बारे में पूछा तो वे टाल मटोल करने लगे। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने दोषियों को फोन कर रुपये वापस मांगे। जिस पर उसे जान से मारने की धमकी दी। परनीता का कहना है कि यह एक फ्रॉड गिरोह है जो लोगों को अपने जाल में फांसता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पांचों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed