{"_id":"5ba00c21867a557f6661fb9c","slug":"101537215521-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पदार्थ
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक परेशानी के चलते निगला जहरीला पदार्थ
रानियां। क्षेत्र के गांव खारियां निवासी एक व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते रविवार शाम अपने घर में रखे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार गांव खारियां निवासी करीब 49 वर्षीय सुशील कुमार खेतीबाड़ी का कार्य करता था और कुछ समय से मानसिक तौर पर परेशान था। रविवार शाम उसने घर में पड़े जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे संभाला और उपचार के लिए सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान सुशील की मौत हो गई। पुलिस ने सुबह परिजनों के ब्यान पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।