{"_id":"5b8854d042c792464f4979ff","slug":"101535661264-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मेरिज करने वाली महिला पति को नींद की गोलियां खिलाकर हुई लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मेरिज करने वाली महिला पति को नींद की गोलियां खिलाकर हुई लापता
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को नींद की गोलियां खिलाकर लापता हुई महिला
डबवाली। क्षेत्र के गांव के ट्रक चालक से 8 साल पूर्व लव मैरिज करने वाली महिला दो दिन पूर्व उसे नींद की गोलियां खिलाकर तीन साल के बच्ची के साथ अचानक लापता हो गई। कुछ देर बाद जब ट्रक चालक को होश आया तो परिजनों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। उसने पहले रिश्तेदारी में आस पड़ोस में तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह किराए पर गाड़ी चलाता है। उसने करीब आठ साल पूर्व पंजाब के गांव निवासी महिला से लव मैरिज की थी। शादी के बाद महिला से उसे तीन लड़कियां है। 27 अगस्त की दोपहर उसकी पत्नी ने उसे धोखे से नींद की गोलियां दे दी। इसके बाद वह सो गया। उसकी पत्नी तीन साल की सबसे छोटी बच्ची को लेकर कहीं चली गई। उसने आसपास व रिश्तेदारी में काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं व्यक्ति का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी को कहीं छुपा रखा है। जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।