{"_id":"5b1ae4aa4f1c1ba96e8b70d3","slug":"101528489130-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गया बाइक सवार व्यक्ति खेत में बने कच्चे रास्ते पर मिला मृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गया बाइक सवार व्यक्ति खेत में बने कच्चे रास्ते पर मिला मृत
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारकर ग्रामीण की हत्या, खेत में बने कच्चे रास्ते पर मिला मृत
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव प्रताप नगर में घर से बाइक लेकर खेतों में गए एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हालांकि प्रथम दृष्टया मामले को इत्तेफाकिया माना जा रहा था। सुबह जब परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए गए तो डॉक्टरों की टीम ने सीने से बह रहे खून को देखकर एक्सरे करवाने को कहा। जब शव का एक्सरे करवाया तो सीने में गोली का खोल बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक के पुत्र के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव प्रताप नगर निवासी करीब 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र करतार सिंह खेतीबाड़ी करता था। वीरवार की रात्रि करीब 8.30 बजे वह बाइक लेकर घर से खेत संभालने के लिए गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे तलाशते हुए खेतों में पहुंचे। खेतों में जाने वाले कच्चे रास्ते पर बाइक के पास ही मृत अवस्था में मिला। मृतक के पुत्र रणजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में पहले बताया था कि उनकी न तो किसी से कोई रंजिश है और न ही दुश्मनी। उन्हें किसी व्यक्ति पर कोई शक भी नहीं है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह नागरिक अस्पताल सिरसा ले आई। जब डॉक्टर पोस्टमार्टम करने लगा तो उसे सीने से बह रहे खून को लेकर कुछ संदेह हुआ। डॉक्टर ने तुरंत शव का एक्सरे करवाने को कहा। जब पुलिस ने शव का एक्सरे करवाया तो शव के सीने से गोली का खोल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस की टीम ने मृतक के शरीर का विसरा मधुबन भिजवाने को कहा। मृतक के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है।
जांच अधिकारी सूरजभान ने बताया कि गांव प्रताप नगर में खेतों के रास्ते पर शव पड़ा होने की सूचना थी। प्राथमिक तौर पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई थी। शक के आधार पर जब एक्सरे करवाया गया तो मृतक के सीने से गोली का खोल बरामद हुआ। इसके बाद मृतक के शरीर का विसरा लिया गया है। जिसे मधुबन जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।