{"_id":"5a4158a14f1c1ba7668bc26c","slug":"101514231969-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर से मिला युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माइनर से मिला युवक का शव, हत्या का मामला दर्ज
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डबवाली।
शहर थाना पुलिस ने रविवार देर सायं गांव मांगेआना के माइनर से 31 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान गांव तिगड़ी हाल निवासी बठिंडा बूटा सिंह पुत्र अजमेर सिंह नहरी पटवारी के तौर पर हुई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मौका पर पहुंची शहर थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामनिवास ने मृतक के भाई प्रदीप सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
मृतक बूटा सिंह के भाई गांव तिगड़ी निवासी प्रदीप सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई बूटा सिंह पंजाब के गांव कोटफत्ता में नहरी पटवारी के पद पर तैनात था। उसने बताया कि उसका भाई अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए पिछले छह माह से गांव तिगड़ी से बठिंडा शिफ्ट हो गया था। उसने बताया कि शनिवार को उसके भाई बूटा सिंह ने अपनी पत्नी व बेटे को उसके मायके गांव माहुंआना की बस में बैठाकर अपने ननिहाल गांव डेलेयांवाली जाने का कहकर चला गया था।
प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्हें रविवार देर शाम को डबवाली शहर थाना पुलिस ने गांव मांगेआना में एक युवक के शव बरामद होने की सूचना मिल, तो डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने अपने भाई बूटा सिंह की पहचान की। मृतक के भाई प्रदीप सिंह ने पूरी प्लानिंग के साथ बूटा सिंह की हत्या कर शव नहर में फेंकने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। शहर थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक बूटा सिंह के भाई तिगड़ी निवासी प्रदीप के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।