फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime

मोबाइल शॉप पर ग्राहक बन पहुंचीं तीन महिलाएं स्मार्ट फोन लेकर रफूचक्कर

Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Crime
चौटाला रोड पर बस स्टैंड के नजदीक स्थित एक मोबाइल शॉप से तीन महिलाएं हजारों रुपये का मोबाइल फोन उड़ा ले गई। जब तक दुकानदार को इसका पता चला तब तक महिलाएं दुकान से बाहर निकलकर रफूचक्कर हो चुकी गईं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर बस स्टैंड के पास थाना शहर के सामने स्थित ज्ञान टेलीकॉम नामक दुकान पर तीन महिलाएं आई। इन महिलाओं ने दुकानदार ज्ञानदीप से की-पैड वाला मोबाइल दिखाने के लिए कहा। ज्ञानदीप जब महिलाओं को मोबाइल दिखा रहा था तो एक महिला काउंटर के अंदर की तरफ रखे कैंपर से पानी पीने लगी। इधर, मोबाइल देख रही महिला ने ज्ञानदीप व उसके पिता को बातों में उलझाए रखा व तीसरी महिला ने दुकान की अलमारी में रखा सैमसंग के एंड्रॉयड फोन को उठाकर अपनी शॉल के अंदर छिपा लिया। उनके जाने के बाद दुकानदार ज्ञानदीप ने काउंटर पर रखे मोबाइल सेट संभाले तो एक एंड्रॉयड मोबाइल गायब था। उसने तुरंत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। इसके उपरांत ज्ञानदीप ने कुछ अन्य लोगों के साथ नजदीक स्थित बठिंडा चौक व पंजाब के बस स्टैंड तक जाकर शातिर महिलाओं की तलाश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस दौरान शहर थाना पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्ञानदीप ने बताया कि चोरी हुए मोबाइल की कीमत करीब 9500 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed