फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   crime

शराब तस्करी में सरपंच प्रतिनिधि को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
Arrest.JPG - फोटो : Arrest.JPG
पंजाब पुलिस सोमवार गांव रघुवाना में दबिश देकर सरपंच प्रतिनिधि जगतार सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सरपंच प्रतिनिधि पर पंजाब के तलवंडी साबो थाना में शराब तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

इससे पहले भी पंजाब पुलिस जगतार सिंह की गिरफ्तारी को लेकर रघुवाना में दबिश दे चुकी है। पंजाब पुलिस ने तीन अक्तूबर को कार सवार गुरप्रीत सिंह उर्फ सुखी निवासी तुंगवाली व काला सिंह उर्फ बुटर निवासी मलकाना सहित दो लोगों को हरियाणा की 30 पेटी अवैध शराब सहित काबू किया था। आरोप था कि उक्त व्यक्ति हरियाणा से सस्ती शराब लेकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। काबू आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्हें उक्त शराब हरियाणा के गांव रघुवाना निवासी सरपंच प्रतिनिधि जगतार सिंह व बिंद्र सिंह ने पंजाब में सप्लाई करने के लिए दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जगतार सिंह व बिंद्र सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया था। इस मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व भी पंजाब पुलिस ने रघुवाना में सरपंच के घर छापेमारी की थी। लेकिन जगतार सिंह घर पर नहीं मिला। सोमवार अलसुबह सीआईए बठिंडा पुलिस ने सरपंच के घर दबिश देकर सरपंच प्रतिनिधि जगतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बडागुढ़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि ये मामला पंजाब पुलिस का था। पंजाब पुलिस ने बडागुढ़ा थाना में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed