{"_id":"1c90a10ac3f65bec121aeae0a95d18c0","slug":"crime-news-hindi-news-923","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकेश के बदमाश होने का सबूत दें आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकेश के बदमाश होने का सबूत दें आईजी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खारी सुरेरां शूटआउट में मारे गए मुकेश के परिजनों ने एनकाउंटर पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने ऐलनाबाद पुलिस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को मृतक मुकेश का शव लेने सामान्य अस्पताल पहुंचे उसके चाचा दौलत राम ने कहा कि पुलिस ने गलत एनकाउंटर किया है। मुकेश एक अच्छा लड़का था।
आईटीआई की पढ़ाई करने के बाद वह नोहर में कोचिंग ले रहा था। वह क्रिकेट का शानदार प्लेयर भी था। मुकेश के पिता दौलत राम का कहना है कि एनकाउंटर के बाद आईजी हिसार ने मीडिया समक्ष मुकेश को इनामी बदमाश बताया था। सच्चाई तो यह है कि मुकेश के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में कोई भी केस दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस ने मुकेश को क्लीनचिट दी है और अब आईजी बताएं कि हरियाणा पुलिस ने मुकेश के खिलाफ इनाम घोषित किया था। आईजी का आरोप बिलकुल झूठा है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इसके खिलाफ अदालत में जाएंगे। मृतक के परिजनों ने प्रदेश सरकार से मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि दो दिन बाद ही रिश्तेदारी में शादी है। मुकेश ने शादी में शरीक होना था, लेकिन पता नहीं वह कैसे खारी सुरेरां पहुंच गया। वो इस गैंग में कब और कैसे शामिल हुआ, इसका उन्हेें कुछ पता नहीं।
पुलिस करेगी रिकॉर्ड की जांच
डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने शिकायत दी है। शिकायत पर जांच की जाएगी और मुठभेड़ मेें
मारे गए मिठी गैंग में शामिल मुकेश के ऊपर हरियाणा में कितने केस दर्ज हैं, इसका पता लगाया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि डीसी ने तहसीलदार की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाया है। डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस प्रकार की घटनाओं के बाद मृतक के परिजन अक्सर पुलिस पर आरोप लगाते हैं। अगर वह सही था तो इतने बड़े गैंग के साथ क्यों था। इस गैंग ने हत्या व लूटपाट जैसी काफी वारदातों को अंजाम दिया हुआ है। हरियाणा के इस गैंग पर सैकड़ों केस दर्ज हैं।
9 एमएम पिस्तौल से किया था फायर
एनकाउंटर को अंजाम देने वाली टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए मुकेश के पास 9 एमएम की पिस्तौल थी। वे अपनी टीम के साथ खारी सुरेरां पहुंचे तो प्रत्याशी के घर के बाहर बैठे मुकेश व अन्य बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
मुकेश पुलिस पर गोलियां चलाता हुआ भाग रहा था। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ मे मुकेश को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर जीत सिंह का कहना है कि मुकेश से पुलिस को 9 एमएम की अवैध पिस्तौल मिली है।
हुआ अंतिम संस्कार, गिरफ्तार बदमाश सीआईए के हवाले मंगलवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामनिवास भांभू की देखरेख में मृतक मुकेश का पोस्टमार्टम हुआ।
इसके बाद शव को मृतक के परिजन अपने गांव नगरासरी ले गए, जहां शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि इस सारे मामले में ऐलनाबाद के तहसीलदार आरसी वर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
उन्हीं की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। वे ही पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को देंगे। इस घटना में हथियारों सहित काबू किए गए छह बदमाशों को सीआईए स्टाफ सिरसा के हवाले कर दिया गया है।
रिमांड के दौरान उनसे गिरोह के अन्य सदस्यों, हथियारों, उनका इस क्षेत्र में आने के कारण व किस व्यक्ति को मारने का प्लान था, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।