फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Created awareness about the rights of women and children

Sirsa News: महिलाओं व बच्चों के अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Created awareness about the rights of women and children
सिरसा।जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-अध्यापक रैली निकालते हुए। जेसीडी
सिरसा। जेसीडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र-अध्यापकों की ओर से गांव फरवाईं कलां में सोमवार को एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध जागरूकता व बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निकाली गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज को महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और समानता के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

रैली गांव के प्रमुख मार्गों, चौराहों, चौपालों एवं सार्वजनिक स्थलों से होकर निकाली गई। छात्र-अध्यापकों ने हाथों में जागरूकता तख्तियां, संदेश पट्ट एवं पोस्टर लेकर नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने समाज में व्याप्त बाल विवाह, घरेलू हिंसा और लैंगिक असमानता जैसी कुरीतियों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

इन सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। इस जागरूकता रैली की इंचार्ज कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. निशा एवं प्रीति नारा रहीं। उनके कुशल मार्गदर्शन, योजना एवं नेतृत्व में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं अत्यंत प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। छात्र-अध्यापकों ने पूरे अनुशासन, उत्साह एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ रैली में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त, प्रभावी और स्थायी माध्यम है। किसी भी सभ्य समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह महिलाओं और बच्चों को कितना सम्मान, सुरक्षा तथा समान अवसर प्रदान करता है। आज भी समाज में लिंग आधारित हिंसा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियां विद्यमान हैं, जिनका उन्मूलन केवल कानूनों के माध्यम से नहीं, बल्कि सामाजिक सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाकर ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed