फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   craze fo pixel lights

Sirsa News: दीपावली पर पिक्सल लाइटों का क्रेज, सेंसर दीये भी लोगों को लुभा रहे

Sun, 01 Nov 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
craze fo pixel lights
घरों को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी लड़ियों की बढ़ी मांग
विज्ञापन



भारतीय निर्मित लाइटों को मिल रही प्राथमिकता



फोटो

सिरसा। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार रोशनी से जगमगाने की तैयारी में जुट गए हैं। घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रिक सजावटी सामान की खरीदारी शुरू कर दी है।
इस बार बाजार में पिक्सल लाइटों का खास रुझान देखने को मिल रहा है वहीं पानी के सेंसर से जलने वाले दीपक भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। पारंपरिक एलईडी लड़ियों की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही रंग-बिरंगी, म्यूजिक वाली स्ट्रिंग लाइट और स्मार्ट सेंसर लाइटों की भी खूब मांग है। सदर बाजार, हिसारिया बाजार, बरनाला रोड और भादरा बाजार में इलेक्ट्रिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग घरों की सजावट के लिए पावर पिक्सल लड़ियां, स्टार लाइट, डायमंड आकार की लाइटें और सेंसर दीपक खरीद रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में सजावट के लिए पहले से अधिक किस्में उपलब्ध हैं। खासकर पावर पिक्सल लड़ियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
बाजार में नई वैरायटी
इस बार बाजार में सजावट के लिए पहले से अधिक किस्में उपलब्ध हैं। बरनाला रोड पर इलेक्ट्रिक सामान के दुकानदार कुलवंत ने बताया कि पिछले साल की तुलना में सजावटी सामान के दाम करीब 10 फीसदी तक महंगे हैं। इसके बावजूद ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्साह बना हुआ है। बाजार में 15 मीटर की पिक्सल लाइट करीब 200 रुपये में मिल रही है। 20 मीटर की पिक्सल लाइट करीब 250 रुपये में उपलब्ध है। 12 मीटर की एलईडी लड़ी की कीमत भी करीब 250 रुपये है।

सेंसर दीपक और भारतीय उत्पादों की प्राथमिकता
दुकानदारों के अनुसार, पानी के सेंसर वाले दीपक की भी खूब बिक्री हो रही है। इसके अलावा, डायमंड आकार की पावर पिक्सल लड़ियां भी घरों की सजावट के लिए पसंद की जा रही हैं। इस बार ग्राहक चीनी सामान की बजाय भारतीय निर्मित लाइटों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह रुझान स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है। दिवाली तक बाजार में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed