{"_id":"6ae63a6328ad6c483209da29","slug":"crackers-stall-will-final-on-3-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167786-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पटाखों की स्टॉल के लिए 131 आवेदन, तीन को मिलेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पटाखों की स्टॉल के लिए 131 आवेदन, तीन को मिलेगा लाइसेंस
Sun, 01 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
पंजाब बस अड्डे के पास तय किया गया है बिक्री स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। दिवाली पर पटाखों की बिक्री के लिए उपमंडल में इस बार 131 लोगों ने अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। जिला प्रशासन 3 नवंबर को सिरसा में ड्रॉ निकालेगा। इसके माध्यम से केवल तीन आवेदकों को पटाखे बेचने की अनुमति मिलेगी।
बिक्री के लिए पंजाब बस अड्डे के पास स्थान तय किया गया है। प्रशासन ने स्टॉल संचालकों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम अनिवार्य किए हैं। प्रत्येक स्टॉल पर अग्निशमन सिलिंडर, रेत और पानी की व्यवस्था रखनी होगी।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस बल भी तैनात रहेगा। पिछले साल पटाखों की स्टॉल के लिए नौ आवेदन आए थे।
ड्राॅ के जरिये राकेश कुमार, रमेश कुमार और सन्नी कुमार का चयन हुआ था। पहले शहर के बाजारों और गलियों में पटाखों की बिक्री होती थी, जिससे सुरक्षा की चिंता बनी रहती थी।
विज्ञापन
खुली जगह की मांग
शहरवासियों का कहना है कि केवल तीन लोगों को अनुमति मिलने से अन्य आवेदक अवसर से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से शहर में कोई खुली और सुरक्षित जगह निर्धारित करने की मांग की है। यहां तय शुल्क लेकर अधिक लोगों को स्टॉल लगाने की अनुमति दी जा सके। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ प्रशासन का राजस्व भी बढ़ सकता है।