फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Covid employees will be placed on vacant posts in the health department under NHM, the department is preparing the list

Sirsa News: एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों पर रखे जाएंगे कोविड कर्मचारी, विभाग तैयार कर रहा लिस्ट

Mon, 16 Oct 2023 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Covid employees will be placed on vacant posts in the health department under NHM, the department is preparing the list
सिरसा।
विज्ञापन

31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिलीव किए गए कोविड कर्मचारियों को अब एनएचएम के तहत खाली पड़े पदों पर सरकार की तरफ से भर्ती किया जाएगा। इसके लिए एनएचएम महानिदेशक की ओर से पत्र जारी कर जिले में खाली पड़े पदों व रिलीव किए गए कोविड कर्मचारियों के नाम, उनके पद सहित अन्य जानकारी मांगी है। एनएचएम अधिकारी अब जिले में खाली पड़े पदों का डाटा तैयार करने में जुटे हैं।
कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोविड कर्मचारियों को भर्ती किया गया था। कोविड शुरू होने के बाद कर्मचारियों की सेवाओं को मार्च 2023 तक बढ़ाया भी गया। लेकिन 31 मार्च 2023 को मुख्यालय की ओर से सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। इसके 55 कर्मचारियों को वापस घर भेज दिया गया। इनमें 21 स्टाफ नर्स, 18 लैब टेक्नीशियन और 8 डाटा ऑपरेटर शामिल थे। कर्मचारियों ने इसके बाद एचकेआरएन के तहत भर्ती किए जाने की मांग उठाई गई थी। इसके संबंध में कर्मचारियों ने यहां पर धरना प्रदर्शन भी किया और मुख्यमंत्री के साथ बैठक भी की है। इसके पश्चात अब सरकार ने इन कर्मचारियों को एचकेआरएन के तहत एनएचएम में खाली पड़े पदों पर एक वर्ष के लिए भर्ती किए जाने का पत्र जारी किया है। एनएचएम के तहत कौन-कौन से पद खाली हैं और कितने खाली है इसकी मुख्यालय की ओर से संख्या मांगी गई है। एनएचएम की ओर से इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद मुख्यालय की ओर से ही कर्मचारियों के ड्यूटी संबंधित पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की कमी होगी दूर, मरीजों को मिलेगा लाभ
स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही विशेषज्ञ सहित अन्य कर्मचारियों की कमी है। इसके कारण मरीजों के साथ साथ अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कोविड कर्मचारियों की दोबारा से भर्ती होने पर स्टाफ की कमी भी दूर होगी और मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यालय की ओर से कोविड कर्मचारियों और एनएचएम के तहत खाली पड़े पदों की संख्या मांगी गई है। इनकी लिस्ट तैयार की जा रही है। मुख्यालय की ओर से ही कर्मचारियों की भर्ती की जानी है।
-डॉ. बुधराम, उप-सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article