{"_id":"61a91224f4be8a38bc6eddfa","slug":"court-issued-notice-to-civil-line-police-station-sho-for-not-presenting-investigation-report-sirsa-news-hsr6184123125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सिविल लाइन थाना एसएचओ को कोर्ट ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने पर सिविल लाइन थाना एसएचओ को कोर्ट ने जारी किया नोटिस
विज्ञापन
सिरसा। शहर के निजी अस्पताल में कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन के विवाद के बाद जांच को लेकर न्यायालय ने पुलिस को तलब किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को है।
बताया जा रहा है कि नौकरी से निकालने का दबाव डालकर फर्जी बीमा रिपोर्ट बनवाने के मामले में आरोपी संजीवनी अस्पताल के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली लेकिन जांच नहीं की। इस मामले में इस मामले की सुनवाई कोर्ट में थी, लेकिन सिविल लाइन थाना एसएचओ व एमएचसी हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने सिविल लाइन थाना एसएचओ व एमएचसी को नोटिस जारी करके 7 दिसंबर को कोर्ट समक्ष उपस्थित होने का निर्देश जारी कर दिया।
ये है मामला
मामले के अनुसार 26 दिसंबर 2020 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर संजीवनी अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अंजनी अग्रवाल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. भावना अग्रवाल, सीए नेहा नागौरी, फार्मासिस्ट भागीरथ, ब्रांच मैनेजर स्टार हेल्थ विशाल तनेजा व एचआर मैनेजर शोभित मौर्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता राजीव कुमार पुत्र रामेश्वर दास निवासी जवाहर नगर, मंडी आदमपुर ने बताया था कि वह संजीवनी अस्पताल सिरसा में बीमा सहायक के पद पर कार्यरत है। उसने अक्तूबर 2019 में इस अस्पताल में नौकरी ज्वाइन की थी। उपरोक्त आरोपी नौकरी ज्वाइन करने के दिन से उस पर दबाव बनाया कि जो भी मरीज जिनका बीमा कवर है उनकी रिपोर्ट गलत बनाकर देनी है और मरीज को हर हालत में दाखिल करना है। राजीव को इनका ये तरीका अटपटा लगा और इनके अनुचित कार्यों के कारण 2 माह के अंदर ही 10 दिसंबर 2019 को उसने उपरोक्त अस्पताल से इस्तीफा दे दिया और डॉ. अंजनी से कहा कि वह आपके गलत कार्य में कोई साथ नहीं दे सकता। इसके बाद उसने जब 3 जनवरी 2020 को सर्वोदय अस्पताल, हिसार मे नौकरी के लिए आवेदन किया तो उन्होंने वेरिफिकेशन के लिए संजीवनी अस्पताल सिरसा में फोन किया तो उन्होंने जानबूझकर मेरी नकारात्मक रिपोर्ट दी और उसके खिलाफ भड़काया। इसके चलते उसे सर्वोदय अस्पताल, हिसार में नौकरी नहीं लग पाई। मजबूरन उसे 17 जनवरी 2020 को फिर से संजीवनी अस्पताल में नौकरी ज्वाइन करनी पड़ी।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच अभी तक पूरी नहीं हुई है। जांच पूरी होने पर न्यायालय में रिपोर्ट पेश कर देंगे।
-राम निवास, एसएचओ, सिविल लाइन थाना, सिरसा।