{"_id":"634daadf9357ac5e503215de","slug":"court-attached-two-buses-of-haryana-roadways-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रोडवेज मैकेनिक की मौत के बाद परिवार को कम दी जा रही थी पेंशन, कोर्ट ने दो बसों को किया अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: रोडवेज मैकेनिक की मौत के बाद परिवार को कम दी जा रही थी पेंशन, कोर्ट ने दो बसों को किया अटैच
Tue, 18 Oct 2022 12:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:50 AM IST
सार
दो वर्षों से कोर्ट में कम लाभ दिया जाने का मामला चल रहा था। कोर्ट ने रोडवेज की दो बसों को अटैच किया है। नीलामी के बाद कोर्ट लाभार्थी को राशि देगा।
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में खड़ी रोडवेज की अटैच की हुई बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में रोडवेज में मैकेनिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी की मौत होने के बाद कम पेंशन देने के मामले में कोर्ट ने रोडवेज की दो बसों को अटैच किया है। कोर्ट ने परिवहन विभाग को एक दिन में कर्मचारी को राशि दिए जाने का नोटिस दिया है। ऐसे में अगर परिवहन विभाग पीड़ित को राशि जारी नहीं करता तो बसों की नीलामी कर पीड़ित परिवार को राशि दी जाएगी। हालांकि परिवहन विभाग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में भी जा चुका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद निवासी हंसराज सिरसा में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था। इसकी 2014 में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। हंसराज के बाद रोडवेज में भर्ती हुए कर्मचारियों का वेतन अधिक होने के बाद उन्हें अधिक पेंशन दी जा रही थी। हंसराज की पत्नी शकुंतला देवी ने अदालत में परिवहन विभाग के खिलाफ 2020 में याचिका दर्ज करवाई।
विज्ञापन
इसके बाद सिविल कोर्ट ने सितंबर में विभाग को नोटिस जारी किया और मृतक कर्मचारी के परिवार को करीब पांच लाख रुपये देने की बात कही। विभाग ने मामले पर कोई भी संज्ञान नहीं लिया तो अब अदालत ने रोडवेज की दो बसों को अटैच कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार को कोर्ट के कर्मचारी बसों को अपने साथ कोर्ट में ले गए। कोर्ट की ओर से रोडवेज को एक दिन का समय दिया गया है। अगर एक दिन में रोडवेज की ओर से राशि अदा नहीं की जाती तो कोर्ट की ओर से रोडवेज बसों की नीलामी कर पीड़ित परिवार को राशि दी जाएगी।
डबवाली से भी दो बसों को किया गया है अटैच
दो दिन पहले ही डबवाली सब डिपो की भी दो बसों को पंजाब के मानसा कोर्ट की ओर से अटैच किया है। सड़क हादसा होने के बार उक्त पीड़ित परिवार की ओर से पंजाब के मानसा कोर्ट में याचिका दायर की थी। रोडवेज अधिकारियों का कहना कि कोर्ट की ओर से नोटिस जारी किए जाने की उन्हें कोई जानकारी तक नहीं थी। बता दे कि इसी तरह के एक अन्य मामले में भी रोडवेज महाप्रबंधक और चेकिंग टीम की एक-एक गाड़ी को कोर्ट पहले भी अटैच कर चुकी है, जोकि आज भी कोर्ट में ही खड़ी है।
कर्मचारी बोले: अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रही है बसें अटैच
रोडवेज कर्मचारी यूनियन सिरसा के प्रधान चमन लाल स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा कि डबवाली और सिरसा की कुल चार बसें कोर्ट ने अटैच की है, जोकि अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है। उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि कोर्ट के मामलों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
कोर्ट की ओर से सिरसा की दो बसों को अटैच किया गया है। इसके संबंध में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी। लेकिन सिविल कोर्ट ने पहले ही फैसला सुना दिया गया है। जल्द ही बसों को वापस करवा लिया जाएगा। मुख्यालय को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। डबवाली की भी दो बसों को अटैच किय गया था। इसके नोटिस जारी करने की उन्हें कोई भी जानकारी नहीं थी। - केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।