{"_id":"61803d8759d50970b0041fc7","slug":"counting-of-votes-will-start-at-eight-o-clock-in-the-ellenabad-by-election-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती, 16 राउंडों में निकलेगा परिणाम, आईकार्ड बिना कार्यकर्ताओं की एंट्री नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: सुबह आठ बजे शुरू होगी गिनती, 16 राउंडों में निकलेगा परिणाम, आईकार्ड बिना कार्यकर्ताओं की एंट्री नहीं
Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
सार
मतगणना के दौरान 16 नाके, दो पैरामिलिट्री कंपनियों के जवान तैनात किए गए हैं। तीन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। कार्यकर्ताओं को मोबाइल बाहर रखने होंगे।
विज्ञापन
ऐलनाबाद उपचुनाव
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा। शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना करवाने के लिए प्रशासन की ओर से दो पैरामिलिट्री कंपनियों के जवानों को तैनात किया गया है और तीन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। वहीं सीडीएलयू और उसके आसपास के क्षेत्र में 16 नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने उपचुनाव की दो नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर लॉ भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में बनाया मीडिया सेंटर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की पल-पल की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप व रिजल्टस डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में स्थित कमरा नंबर 29 मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने व कंप्यूटर आदि की सुविधा की गई है। बाईपास रोड स्थित गेट से पत्रकारों की एंट्री होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः खाद की किल्लत: डीएपी न मिलने से आक्रोश, किसानों ने साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम, तीन नवंबर तक का मिला आश्वासन
प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए ब्वॉज हास्टल की तरफ बनाई पार्किंग
उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की एंट्री भी जारी किए गए पास से होगी। बिना पास के किसी भी सदस्य और कार्यकर्ता की सीडीएलयू में एंट्री नहीं होगी। एंट्री करने को मोबाइल, पैन कागज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों के मोबाइल और अन्य सामान स्ट्रांग रूम के गेट पर जमा करवाया जाएगा।