फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Councilors objected to the terms of the tender

टेंडर की शर्तों पर पार्षदों ने जताई आपत्ति

Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Councilors objected to the terms of the tender
जीवन सिंह जैन पार्क की फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद ने 15 फरवरी को शहर के 12 वार्डों के 38 पार्कों के रखरखाव व उनके मरम्मत के लिए टेंडर लगाए हैं। परंतु बागवानी के इस टेंडर में सिविल वर्क, लेबर लॉ और इलेक्ट्रिक काम का अनुभव होने की शर्त की जोड़ दी। इन शर्तों का पार्षदों ने ही विरोध उठाना शुरू कर दिया पार्षदों का आरोप है कि अधिकारियों ने अपनी चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर में शर्तें लगाई गई, जिनका कोई औचित्य ही नहीं बनता। ये टेंडर सोमवार को खोले जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने कुल 38 पार्कों के रख रखाव व मरम्मत पर करीब चार करोड़ 23 लाख रुपये खर्च करने के लिए टेंडर लगाए थे। इन टेंडर में आवेदन करने वाली एजेंसी के लिए अबकी बार नई शर्तें जोडे़ दी गई। जिसमें कि बागवानी का काम करने वाली एजेंसी के पास प्राइवेट सिक्योरिटी का लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही एजेंसी के इलेक्ट्रिक वर्क के लिए भी इनलिस्ट होनी चाहिए। सिविल वर्क के लिए सी क्लास सर्टिफिकेट होना चाहिए। नई शर्तों में आवेदन करने वाली एजेंसी की पिछले तीन साल में पांच करोड़ रुपये की टर्न ओवर होनी चाहिए, साथ ही उसके पास एक करोड़ का सीसी होना चाहिए। टेंडर में इन शर्तों का विरोध कुछ पार्षदों ने किया। पार्षद सुनील बहल व पार्षद प्रतिनिधि कर्मजीत सिंह ने शुक्रवार को जिला नगर आयुक्त संगीता तेतरवाल के समक्ष इन शर्तों को लेकर आपत्ति भी उठाई। जिस पर नगर आयुक्त ने कहा कि उन्हें शर्तों की जानकारी नहीं है। जानकारी अनुसार नगर परिषद के अधिकारियों ने अपने कुछ चहेतों और बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए पार्कों के रखरखाव के लिए शर्तें लगाई है। ताकि छोटे ठेकेदार शर्तों को ही पूरा न कर सकें।
विज्ञापन

पुराने ठेकेदार के टेंडर को दी गई तीन बार एक्सटेंशन
पार्कों के रखरखाव के लिए दो साल पहले टेंडर जारी किया था। लेकिन नगर परिषद की एमई शाखा के अधिकारियों ने ठेकेदार के मिलीभगत करके नया टेंडर नहीं लगाया। जबकि उसी ठेकेदार को करीब तीन बार एक्सटेंशन देते रहे। ऐसे में नई शर्तें जोड़ कर नप अधिकारी फिर से अपने चहेते ठेकेदारों को ही बागवानी का टेंडर देने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के इन पार्कों के रख रखाव व मरम्मत का लगाया गया टेंडर
वार्ड नंबर दो और तीन में अटल पार्क, अग्रसेन कॉलोनी, ट्रैफिक पार्क, मारुति पार्क, राजीव गांधी पार्क, वार्ड नंबर दो में वाल्मीकि पार्क, बरनाला रोड पर ग्रीन पार्क की मरम्मत, वार्ड नंबर चार में राधा कृष्ण पार्क, वार्ड नंबर पांच में विश्वकर्मा पार्क, वार्ड नंबर पांच में चौधरी देवीलाल पार्क का पुनिर्माण, वार्ड नंबर 6 में शहीद उधम सिंह पार्क, वार्ड नंबर नौ में चौधरी देवीलाल पार्क, वार्ड नंबर 13 में डीसी जीवन सिंह जैन पार्क, वार्ड नंबर 15 में जेल ग्राउंड पार्क, वार्ड नंबर में अग्रसेन पार्क, वार्ड नंबर 17 में नेहरू पार्क, वार्ड नंबर 17 में शिवाजी पार्क, वार्ड नंबर 17 की ग्रीन बेल्ट, वार्ड नंबर 25 में गांधी कॉलोनी में पार्क नंबर एक व दो, बाबा बिहारी समाधि के सामने पार्क, वार्ड नंबर 28 में आनंद वाटिका, वार्ड नंबर 30 का पार्क, वार्ड नंबर 30 में तुलसी पार्क, त्रिवेणी पार्क, बाला जी पार्क, एमसी पार्क, रोहित पार्क, लवली पार्क, सरिया पार्क और ग्रीन बेल्ट का रखरखाव व मरम्मत का काम किया जाएगा।
कोट
वे इन शर्तों के बारे में एमई शाखा के अधिकारियों से जानकारी लेंगी।
- संगीता तेतरवाल, जिला नगर आयुक्त सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed