फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Councilor clashed in municipality meeting, glass broke due to punch

Sirsa News: नगर पालिका की बैठक में भिड़े पार्षद, मुक्का लगने से शीशा टूटा

Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 04 Mar 2023 09:32 AM IST
विज्ञापन
Councilor clashed in municipality meeting, glass broke due to punch
नगर पालिका रानियां में हंगामे के दौरान उपस्थित सदस्य। 
सिरसा। जिला के कस्बा रानियां स्थित नगर पालिका कार्यालय में शु्क्रवार को खूब हंगामा हुआ। नगर पालिका हाउस की बैठक में तीन कमेटियों में पार्षदों को सदस्य के रूप में शामिल करने को लेकर बहस हो गई। बैठक में बाहरी सदस्य बैठने को लेकर भी विवाद हुआ। मामला गाली-गलौज तक जा पहुंचा और एक पार्षद ने चेयरमैन की मेज पर मुक्का भी मार दिया जिससे शीशा भी टूट गया। बैठक रद्द कर दी गई और ये फैसला अब बाद में होगा।
विज्ञापन

रानियां नगर पालिका में शुु्क्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का एजेंडा था कि सब कमेटियों में पार्षदों का चयन कैसे किया जाए। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि पार्षदों को चुनाव के माध्यम से कमेटियों में शामिल किया जाएगा। जबकि उपस्थित पार्षदों को ये तरीका पसंद नहीं आया। बताया जा रहा है कि बैठक में उपस्थित पार्षद दूसरे तरीके से चयन की जिद पर अड़े थे। बैठक में उपस्थित कई पार्षदों ने कहा कि चुनाव की बजाय हाथ खड़े कर नाम निर्धारित कर लें कि किसे सब कमेटियों में शामिल करना है। बैठक के दौरान चेयरमैन का बेटा भी चर्चा में उतरा तो पार्षदों ने विरोध जता दिया और उसे बाहर जाने का आदेश दिया। लेकिन उन्होंने यह कहते हुए बाहर जाने से इंकार कर दिया कि चेयरमैन का आदेश होगा तो अवश्य चले जाएंगे।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
रानियां नगर पालिका में कामकाज चलाने के लिए तीन सब कमेटियों का गठन किया जाना है। ये कमेटियां फाइनेंस कमेटी, सैनीटाइजेशन कमेटी और बिल्डिंग एंड रोड कमेटी है। प्रत्येक कमेटी के पांच सदस्य होते हैं। इनमें चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सचिव स्थायी सदस्य होते हैं। जबकि दो पार्षदों को शामिल करना होता है। लेकिन पार्षदों की संख्या अधिक है तो कमेटी सदस्य के रूप में उनका चयन कैसे किया जाए, इस पर विवाद हो गया। चेयरमैन का मत था कि चुनाव के माध्यम से पार्षदों को चुना जाए जबकि अन्य लोगों की मांग थी कि दूसरे तरीके से। इस पर पहले विवाद, बहस और फिर हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी सदस्य बैठने को लेकर भी विवाद, चेयरमैन बोले : मेरी पावर है
बैठक के दौरान पार्षदों के अलावा चेयरमैन का बेटा भी बैठक में बैठा था। बताया जा रहा है कि जब चर्चा और बहस हुई तो चेयरमैन का बेटा भी बीच में बोल पड़ा। इस पर पार्षदों ने उसे बाहर जाने के कह दिया। पार्षदों का कहना था कि बैठक में बाहरी सदस्य शामिल नहीं हो सकते। बैठक के दौरान चेयरमेन मनोज सचदेवा ने कहा कि बैठक में किसे बैठाना है, ये चेयरमैन की पावर है।


नियम अनुसार ही बनेंगी कमेटियां : चेयरमैन
देखिए, शुक्रवार को बैठक हुई थी। इसमें कमेटियां गठन को लेेकर चर्चा हुई। मैंने कहा कि चुनाव के माध्यम से पार्षदों को कमेटी में चुना जाएगा जबकि पार्षद इस तरीके से सहमत नहीं थे। इसलिए विवाद हुआ। जहां तक बाहरी व्यक्ति के बैठक में शामिल होने की बात है तो मेरे पास पावर है कि बैठक में किसे बैठाना है और किसे नहीं। जल्द ही अगली बैठक को लेेकर तारीख निर्धारित करेंगे।
-मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed