फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corporation sent three crore electricity bill to the shopkeeper, later rectified

Sirsa News: निगम ने दुकानदार को भेजा तीन करोड़ का बिजली बिल, बाद में सुधारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corporation sent three crore electricity bill to the shopkeeper, later rectified
ऐलनाबाद। शहर के देवीलाल पार्क के सामने सब्जी की दुकान करने वाले दुकानदार को बिजली निगम की ओर से तीन करोड़ 61 लाख 8 हजार 051 रुपये का बिजली बिल भेज दिया। हालांकि गलती का पता चलने पर निगम ने बिजली बिल में सुधार किया और सही बिल भेजा। धौलपालिया निवासी धर्मवीर ने बताया कि बिजली विभाग ने उन्हें 1300 रुपये का पिछला बिल भेजा था, जबकि इस बार विभाग ने उन्हें 3 करोड़ 61 लाख 8 हजार 051 रुपये का बिल भेजकर चौंका दिया। सब्जी विक्रेता ने कहा कि उसके पास इतनी पूंजी नहीं है कि वह खुद इस बिल का भुगतान कर सके, इसलिए उसे अपनी दो किला जमीन बेचनी पड़ेगी। इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ अंकित कंबोज ने कहा कि मीटर रीडिंग लेने गए नए कर्मचारी की गलती से ऐसा हुआ है। उसने लोड की जगह पर रीडिंग लिख दी थी, लेकिन अब बिल में सुधार कर करीब 1400 रुपये का बिल फिर से उपभोक्ता को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed