फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corporation made a plan for recovery of Rs 5 crore from defaulters, started digging records

डिफॉल्टरों से 5 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए निगम ने बनाई योजना, रिकॉर्ड खंगालना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Corporation made a plan for recovery of Rs 5 crore from defaulters, started digging records
बिजली निगम में काउंटर से जानकारी लेता उपभोक्ता - फोटो : Sirsa
सिरसा। डिफाल्टर उपभोक्ताओं से वसूली के लिए अब बिजली निगम एक्शन के मूड में है। डिफाल्टर उपभोक्ताओं से पांच करोड़ रुपये की वसूली के लिए निगम ने रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कई उपभोक्ता कनेक्शन कटने के बाद नए नाम से कनेक्शन लेकर बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं पर अब कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर ऐसे उपभोक्ताओं से कनेक्शन काट दिए जाते हैं, जो बिजली बिल नहीं भरते। 30 जून 2021 तक ऐसे सिरसा सिटी के 3252 उपभोक्ताओं का डाटा तैयार किया गया। उन्हें डिफाल्टर घोषित करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिए गए, लेकिन डिफाल्टर उपभोक्ता भी जिद्दी निकले। इनमें से 17 उपभोक्ताओं ने नए नाम से बिजली कनेक्शन ले लिया और विभाग को चकमा दिया। हालांकि निगम अधिकारियों ने इन डिफाल्टर उपभोक्ताओं को ढूंढ लिया है और अब उनके नए कनेक्शन पर पुराने पेंडिंग बिल को जोड़ दिया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं के नए कनेक्शन पर 6 लाख 27 हजार रुपये डाले गए हैं। साथ ही नोटिस जारी कर बिल भरने के आदेश दिए हैं। बिल न भरने पर फिर से कनेक्शन कटेगा।
विज्ञापन

3252 उपभोक्ताओं में से केवल एक ने जमा कराई राशि
बिजली निगम की ओर से 30 जून 2021 से पहले जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कट गए थे, उन्हें राहत दी गई है। योजना है कि यदि वे उपभोक्ता बिल भरने के लिए आगे आएं तो उन्हें 6 किस्त में बिल भरने की छूट दी जाएगी और सरचार्ज माफ कर दिया जाएगा। सिरसा में 3252 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं, जिन पर 5.32 करोड़ का बकाया है। अभी तक केवल एक उपभोक्ता ने योजना के तहत राशि जमा कराई है। योजना में शामिल होने का 30 नवंबर तक आखिरी मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। 5 करोड़ 32 लाख रुपये की रिकवरी की जानी है। इसके लिए निगम ने योजना जारी की है। बिल भरने आगे आए उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख है। किस्तों में भी बिल भरने की सुविधा है। - मोहन लाल जांगड़ा, सिटी एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed