{"_id":"61c362c1b59c9c21f70f0b95","slug":"corona-rules-were-flying-in-school-dc-ordered-action-sirsa-news-hsr620114052","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में उड़ रही थी कोरोना नियमों की धज्जियां, निरीक्षण के बाद डीसी ने दिए कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में उड़ रही थी कोरोना नियमों की धज्जियां, निरीक्षण के बाद डीसी ने दिए कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
सिरसा। डीसी अनीश यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां एक ओर स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की वहीं दूसरी ओर स्कूल का भी निरीक्षण किया। स्कूल में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। ऐसे में डीसी ने स्कूल इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
बुधवार को डीसी ने जिले के गांव बेगू, माखोसरानी के वैक्सीनेशन सेंटर और गांव रंधावा व दड़बा कलां के पीएचसी का दौरा कर वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए कि अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें, ग्रामीणों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें और प्रेरित करें ताकि जिला का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिन लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं उनकी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें और जिनकी दूसरी डोज अभी लंबित हैं उन्हें निजी तौर पर मिलकर या फोन के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए सूचित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिन क्षेत्रों में कम वैक्सीनेशन हो रहा हैं, उनके कारणों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ संबंधित बीडीपीओ व तहसीलदार, पटवारी व ग्राम सचिव का भी सहयोग लिया जाए। उपायुक्त ने पीएचसी गांव दड़बा कलां की हर घर दस्तक टीम से बातचीत की।
स्कूल का किया औचक निरीक्षण, डीसी ने लगाई लताड़
निरीक्षण के दौरान डीसी दड़बा कलां राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां स्कूल एंट्रेंस टेस्ट (एसईटी) की परीक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूली बच्चों व अध्यापकों द्वारा कोरोना नियमों की पालना नहीं हो रही थी। ऐसे में डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा
डीसी ने मंगलवार को भी रोड़ी, कालांवाली, डबवाली, कालुआना, दादू, फग्गू के वैक्सीनेशन सैंटरों व सीएचसी का दौरा कर वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा की। पीएचसी रोड़ी में स्टाफ अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गांव फग्गू में गुरुद्वारे में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंच कर कार्य की जानकारी ली। उन्होंने एसडीएम कालांवाली को निर्देश दिए कि बीडीपीओ, तहसीलदार, पटवारी व ग्राम सचिव के साथ मिलकर गांव स्तर पर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कैंप लगाएं ताकि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने पीएचसी कालुआना के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि वे योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें और ग्रामीणों को जागरूक करें और जिन व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है, उनका डाटा पोर्टल पर अपडेट भी करें ताकि वास्तविक रिपोर्ट पता चले। इसके अलावा उपायुक्त ने नशा मुक्ति केंद्र कालांवाली में पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रोगियों के रहने, खाने-पीने, दवाइयां आदि सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ को सभी कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।