फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona report compulsory in army recruitment, 350 youth investigated

सेना भर्ती में कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य, 350 युवाओं ने कराइ जांच

Thu, 25 Feb 2021 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Corona report compulsory in army recruitment, 350 youth investigated
सेना में भर्ती : 350 युवाओं ने कराया कोरोना जांच
विज्ञापन

बुधवार को मशीन खराब होने के कारण टेस्ट के सैंपल भेजे गए अग्रोहा, वीरवार को ठीक हुई मशीन
फोटो : 07 व 08
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। आर्मी भर्ती के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य होने के कारण काफी संख्या में युवा नागरिक अस्पताल मेें जांच करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल की आरटीपीसीआर मशीन खराब होने के कारण युवाओं के सैंपल अग्रोहा और अन्य लैब में भेजे जा रहे हैं। मशीन खराब होने के कारण युवाओं को तीन दिन बाद रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि वीरवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने मशीन ठीक करवा ली।
बता दें कि हिसार में सेना भर्ती चल रही है। एक मार्च को सिरसा ब्लॉक के युवाओं की भर्ती हिसार में होगी। भर्ती में भाग लेने के लिए युवाओं की कोरोना जांच रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। कोरोना जांच रिपोर्ट होने के बाद ही युवाओं को भर्ती में शामिल किया जाएगा। जिसके चलते पिछले दो दिनों ये युवा टेस्ट करवाने आ रहे हैं। हर रोज 300 से 400 युवा नागरिक अस्पताल में कोरोना सैंपल देने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मशीन खराब होने के कारण युवाओं को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल में कोरोना जांच करवाने के लिए युवा की खासी भीड़ उमड़ी। वीरवार को करीब 350 युवा कोरोना टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे। युवा रमन, देव, मनीष, अनिल, प्रवीण, साहिल, नरेश और रोहताश ने बताया कि आर्मी भर्ती के लिए कोरोना जांच करवाने के लिए पहुंचे थे। लेकिन अब डॉक्टर तीन दिन में रिपोर्ट आने की जानकारी दे रहे हैं। मशीन के खराब होने के कारण सैंपल अग्रोहा और अन्य लैबों में भेजने की जानकारी दे रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को इंजीनियर बुलाकर शाम को मशीन ठीक करवा ली। जिले में हर रोज एक हजार से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास केवल एक ही आरटीपीसीआर मशीन होने के कारण इसे लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे में मशीन में तकनीकी खराबी होने के कारण अब सैंपल अग्रोहा और अन्य लैब में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को नहीं मिला कोई संक्रमित
वीरवार को जिले में कोई भी मरीज कोरोना संक्रमति नहीं पाया गया। जिले में अब तक दो लाख 35 हजार 625 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है। इनमें से अब तक 8 हजार 73 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वीरवार को 1039 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 1030 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में अब केवल 5 मरीज ही कोरोना पीड़ित हैं। जिनमें से 4 मरीजों को इलाज चल रहा है और एक मरीज को होम आइसोलेट किया हुआ है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 116 मरीजों की जांच जा चुकी है। जबकि अब कोरोना से ठीक होने वालों का फीसदी 98.5 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।

ठीक करवा दी गई है मशीन
लगातार मशीन चलने के कारण अब मशीन में तकनीकी खराबी हुई थी। अब मशीन को ठीक करवा दिया है। सभी के सैंपल की रिपोर्ट अस्पताल में ही दी जा रही है। बुधवार को जिन लोगों के सैंपल हुए थे उन्हें अन्य लैबों में भेजा गया था।
डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed