फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected two people dead and 65 people positive

कोरोना से महिला और पुरूष की मौत, 65 नए संक्रमित मरीज मिले

Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona infected two people dead and 65 people positive
जिले में कोरोना से मौत और संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं शहर के रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय पुरुष की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। जिले में कोरोना से अब तक 53 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 3255 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में कोरोनो संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई है। शहर के इंड्रस्ट्रीयल इलाके के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण के कारण 20 सितंबर को दम तोड़ दिया था। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग सिरसा को बुधवार को मिली है। वहीं शहर की रानियां रोड निवासी 50 वर्षीय महिला ने संक्रमण के कारण 17 सितंबर को दम तोड़ दिया था। जिसके बाद महिला की जानकारी स्वास्थ्य विभाग सिरसा के पास नहीं आई थी। लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को महिला की मौत के बारे में पता लगा। जिससे जिले में मौत का आंकड़ा अब 53 हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को आई रिपोर्ट में 65 नए संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में सिरसा शहर के रहने वाले 25 लोग, कालांवाली के दो, नाथूसरी चोपटा से 28, माधोसिंघाना से दो, रानियां से सात और चौटाला क्षेत्र से एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड टीम के साथ सीएमओ ने की बैठक
जिले में मंगलवार शाम को आए नए सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बुधवार को कोविड कंट्रोल रूम में कोविड टीम की बैठक ली। जहां कोविड टीम से जिले में बढ़ रहे संक्रमितों के बारे में चर्चा की और जांच को बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का प्रयोग करें जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जाए। वहीं सिविल सर्जन ने लोगों को बताया कि वह बिना किसी काम घरों से बाहर न आएं और ज्यादा ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके से बचें।
कोट
जिले में बुधवार को 65 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं दो लोगों की मौत की भी रिपोर्ट आई है। लोग मास्क और सैनिटाइज का प्रयोग कर कोरोना से बचाव कर सकते हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed