फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected two people dead and 51 positive

कोरोना से युवती और वृद्ध की मौत

Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
corona infected two people dead and 51 positive
जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित युवती और वृद्ध की मौत हो गई, वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में एसडीएम व डीडीपीओ कार्यालय के दो कर्मचारियों समेत 51 नए मरीज मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 2414 हो गई है और अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को आई रिपोर्ट में 57 नए संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में रानियां के वार्ड नंबर 6 से, कालांवाली, सीआईए स्टाफ का कर्मचारी, जिला जेल से दो लोग है। वहीं सिरसा के एसडीएम कार्यालय व डीडीपीओ कार्यालय के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव पाए गए। दोनों कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद दोनों कार्यालय को बंद कर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया और कामकाज बंद रखा गया। अन्य संक्रमति मरीज चौटाला से, सिंकदरपुर से, अग्रसेन कॉलोनी, ढाणी संता सिंह, रानियां रोड, केलनियां, गोशाला रोड, कीर्तिनगर, ई ब्लॉक, जगमालवाली, शांति नगर सिरसा, सिरसा, दड़बा कलां, शाहपुर बेगू, चोपड़ा वाली गली, प्रीत नगर, मंडी डबवाली, हुडा, सिरसा, सुखसागर कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, खाजा खेड़ा, एडीसी कॉलोनी, फतेहपुर नियामत खां, गांधी कॉलोनी, ए ब्लॉक, कल्याण नगर, कोर्ट कॉलोनी, शाह सतनाम नगर, चौटाला, कालांवाली, रानियां, तलवाडा, ऐलनाबाद और पन्नीवाला मोटा से शामिल हैं। वहीं सोमवार को 44 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अभी तक 1531 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

67 वर्षीय वृद्ध और 23 वर्षीय युवती ने तोड़ा दम
रानियां बाजार में घंटाघर चौक से 67 वर्षीय व्यक्ति को बुखार होने पर 7 सितंबर को सिविल अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद व्यक्ति की हालत और बिगड़ने लगी और ऑक्सीजन की कमी होने पर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेजमें भर्ती करवा दिया, यहां 9 सितंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव गई। जिसके बाद मरीज की हालत बिगड़ती गई और रविवार को मरीज ने दम तोड़ दिया। वहीं दड़बा कलां की रहने वाली 23 वर्षीया मंदबुद्घि युवती को सांस लेने की परेशानी को लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल में 10 सितंबर को भर्ती करवाया था। यहां 12 सितंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शनिवार को युवती ने हिसार में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोमवार को आई रिपोर्ट में 51 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई है। जिले में अभी तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। लोग सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर खुद का बचाव कर सकते हैं और बिना किसी काम से घर से बाहर न निकलें।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed