फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected man dead and 36 people positive

संक्रमित ने तोड़ा दम, 36 नए केस मिले

Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
corona infected man dead and 36 people positive
बिना मास्क पहने बाइक चालक को पकड़ता जीआरपी कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
शहर के प्रेम नगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से रविवार को मौत हो गई। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7280 हो गई है। साथ ही 78 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण ने बताया कि रविवार को मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 21, डबवाली में 2, ऐलनाबाद में 3, कालांवाली में 5, नाथूसरी चोपटा में 2 व चौटाला में तीन केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 142043 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7280 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6756 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 5075 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में 416 केस सक्रिय हैं, जिनमें से 229 होम क्वारंटीन हैं और 63 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर रेलवे पुलिस ने चार के काटे चालान
रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा बिना मास्क वाहन चालकों के चालान किए गए। इस दौरान बिना मास्क वाहन चालकों में चालन का खौफ नजर आया। अनेक वाहन चालक तो चालान के भय से अपना वाहन वापस मोड़कर भागते दिखाई दिए। वहीं राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी ऐसे वाहन चालकों का पीछा करना मुनासिब नहीं समझा, क्योंकि अनेक बार देखा जाता है कि पुलिस कर्मचारियों को देखकर वाहन चालक तेज गति से भागते हैं। ऐसे में दुर्घटना की संभावना अधिक बनती है। वहीं जीआरपी एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि 4 दोपहिया वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। कुछ को छोड़कर अधिकांश लोग मास्क पहने ही नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed