फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona getting active, 11 patients found in 2 days

कोरोना हो रहा सक्रिय, 2 दिन में मिले 11 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Corona getting active, 11 patients found in 2 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ना शुरू हो चुके हैं। दो दिन में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में सोमवार को सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो बुर्जुग, दो व्यक्ति, तीन युवक शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कोरोना संक्रमण के मामलों में अब हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को जहां चार लोग संक्रमित मिले थे, वहीं सोमवार को सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार संक्रमित मिलने वाले लोगों में अभी खांसी, जुकाम और बुखार के ही लक्षण पाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार सिरसा में दो, डबवाली में दो, रानियां में एक, चौटाला में दो संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की पहचान कर सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

63 लोगों की सैंपल रिपोर्ट लंबित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को 58 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिले में अभी तक 63 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक छह लाख 78 हजार 264 लोगों के सैंपलों को लिया गया था। इनमें से 33 हजार 423 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें से 32 हजार 872 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 540 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50-60 लोगों के ही लिए जा रहे सैंपल, अब बढ़ाने के आदेश
जिले में अब कोरोना संक्रमण के मामलों के बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैंपलिंग प्रक्रिया भी तेज करने को लेकर टीमों को आदेश दिए गए हैं। हालांकि अब केवल 50 से 60 लोगों के ही सैंपल लिए जा रहे है, जबकि इससे पहले 500 से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे। जिसके बाद सैंपलिंग प्रक्रिया बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया है।

वर्जन
कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों में अभी खांसी, जुकाम और बुखार के ही लक्षण मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। - डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed