फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

कोरोना से एक दिन में सात संक्रमितों की मौत, 118 नए मरीज मिले

Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
जिले में कोरोना संक्रमितों और मौत के मामलों को बढ़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने आगामी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में 118 लोग संक्रमित मिले तो वहीं एक ही दिन में अब तक सबसे ज्यादा सात संक्रमितों ने दम तोड़ा है। विभाग ने संक्रमितों के बढ़ते मामलों को लेकर निजी अस्पतालों में भी आइसोलेशन की व्यवस्था के निर्देश दे दिए हैं। निजी अस्पताल में आइसोलेट मरीजों को बिल का भुगतान भी खुद करना होगा।
विज्ञापन

इन जगहों पर संक्रमित मिले
संक्रमित मिलने वालों में रानियां गेट में तीन मरीज, तीन बेगू रोड से, दो चत्तरगढ़पट्टी, छह अग्रसेन कॉलोनी, एडिशनल मंडी से एक, हुडा सेक्टर 20 से एक, भादरा बाजार से एक, दो कीर्ति नगर से, दो एयरफोर्स से, 10 सिरसा के, पुलिस लाइन से एक, फ्रेंड्स कॉलोनी से एक, बी ब्लॉक से एक, वाटर वर्क्स कालांवाली से एक, आठ डबवाली से, सुरतगढ़िया बाजार से एक, पांच खैरपुर से , रामपुरा ढिल्लो से एक, कल्याण नगर से एक, बनवाला से एक, तीन बप्पां से, जीटीएम कॉलोनी से एक, बांसल कॉलोनी से एक, आठ मरीज ओढां से, दीवानखेड़ा से एक, प्रीत नगर से एक, पांच ऐलनाबाद से, दो रानियां से, ढाणी सतनाम सिंह से एक, बालासर से एक, ओटू से एक, फतेहपुरिया से एक, तीन डबवाली से, दो अबूबशहर से, मिठड्ी से एक, एक देसूजोधा से, फुलो से एक, दो चौटाला से, चार फतेहपुरिया से, एक लुदेसर से, एक बरनाला रोड, दो सुखसागर कॉलोनी, एक झोरड़रोही, चार कालांवाली, तीन भीम कॉलोनी, ओढां, प्रेम नगर से एक, रंगड़ी खेड़ा से एक, रसूलपुर से एक, नरेल खेड़ा से एक, खतरांवा से एक, फरवाईं कलां से एक, चार रानियां बाजार से, मोडिया खेड़ा से एक और बनवाला से एक मरीज सहित कुल 118 संक्रमित मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 2961 हो गई है। वहीं शनिवार को 87 लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। जिले में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 1891 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई 48 लोगों की मौत
शनिवार को आई रिपोर्ट में सात मरीजों की मौत हो गई है, जिनमें 56 वर्षीय महिला प्रीत नगर, 50 वर्षीय महिला बेगू रोड, 70 वर्षीय व्यक्ति बेगू रोड, 70 वर्षीय व्यक्ति भगत सिंह पार्क, 80 वर्षीय व्यक्ति गली नामधारी, 37 वर्षीय व्यक्ति कमालवाली और डबवाली के रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में अभी तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार निजी अस्पतालों में 440 बेड की सुविधा, 10 प्रतिशत कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित
कोरोना के मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने चार निजी अस्पतालों में 440 बेड की व्यवस्था की है। इस दौरान निजी अस्पताल में आइसोलेट होने वाले संक्रमितों को अपने इलाज का पैसा खुद ही देना पड़ेगा। इसके लिए विभाग ने एक रेट निर्धारित किया है, जिसमें एक दिन में लगने वाली दवाइयों के साथ आठ हजार रुपये देने होंगे। वहीं विभाग ने निजी अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अस्पतालों में जितने बेड हैं, उनमें 10 प्रतिशत संक्रमितों को आइसोलेट करने के लिए रखे जाएं, जिससे अगर जिले में स्थिति गंभीर होती है तो उसे नियंत्रित किया जा सके। सिरसा के जेसीडी अस्पताल में 100 बेड, डेरा अस्पताल में 100 बेड, संजीवनी अस्पताल में 40 बेड और ऐलनाबाद की एक निजी धर्मशाला में संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं विभाग संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर सीएचसी और पीएचसी में भी संक्रमितों के आइसोलेशन की व्यवस्था पर विचार कर रहा है।

कॉट्स
शनिवार को आई रिपोर्ट में 118 लोग संक्रमित पाए गए हैं, वहीं शहर के सात लोगों की मौत हुई है। निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमितों को इलाज के लिए आइसोलेट किया जा रहा है, जिसका खर्च मरीज को भुगतना पड़ेगा।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed