फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

61 नए कोरोना संक्रमित मिले मरीजों का आंकड़ा हुआ 1118

Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले के 70 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे, वहीं मंगलवार को भी जिले में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1118 हो गया है। जिसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 596 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। उसी तरह स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की भी चिंताएं बढ़ने लगी है। मंगलवार को मिले संक्रमितों में चार बेगू रोड से, चार प्रीत नगर, छह हुडा, तीन अनाज मंडी, तीन चौटाला से, छह डबवाली से, एक सिरसा, डेरा सच्चा सौदा के नजदीक से संक्रमित के संपर्क में आई दो महिला, कीर्ति नगर में हिसार से लौटा एक व्यक्ति, दो सिरसा, संपर्क में आने से हिसार रोड निवासी एक व्यक्ति, दिल्ली से लकड़ मंडी में लौटा युवक, संक्रमित के संपर्क में आने से नोहरिया बाजार की एक महिला, एक खारी सुरेंरां, एक थेहड़ मोहल्ला, एक संक्रमित के संपर्क में आने से एक महिला, एक जनता भवन रोड से, एक कालांवाली से, दो सिरसा से, एक भादरा बाजार, एक जोधपूरिया, एक गोल डिग्गी, एक गांधी कॉलोनी, एक धर्मपूरा और एक सुभाष बस्ती से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में से 13 मिले संक्रमित
रानियां में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन में सर्वे शुरू कर दिया था। जिसकी आई रिपोर्ट में पांच संक्रमित रानियां के वार्ड नंबर चार की गली और सात संक्रमित वार्ड नंबर छह से पाए गए हैं। वहीं शहर में बने गली जंडी वाली के कंटेनमेंट जोन में से एक संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग की टीमें संबंधित क्षेत्रों में पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। संक्रमितों के आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं, मंगलवार को आई रिपोर्ट में सात संक्रमित कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अब तक जिले भर से 37791 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 36695 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 1118 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 596 केस अभी एक्टिव हैं, जिनमें से 432 होम क्वारंटीन हैं और 164 अस्पताल में दाखिल हैं। 511 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और 500 लोगों की रिपोर्ट आनी पेंडिंग है। जिले में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में मंगलवार को 61 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, जिसमें लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। अगर लोग सावधान रहेंगे तो कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed