{"_id":"608ed5408ebc3e8d2e1b707e","slug":"corona-557-new-infected-four-killed-sirsa-news-rtk6069322126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : 557 नए संक्रमित मिले, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : 557 नए संक्रमित मिले, चार की मौत
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण जिले में लगातार कहर बरपा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 557 नए मरीज और चार की मौत की पुष्टि हुई। रविवार को 1735 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अब तक संक्रमितों का आकंड़ा 15353 पहुंच चुका है।
जिले में अब तक तीन लाख 6129 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल 3424 मरीज सक्रिय है जिनमें से 245 का उपचार चल रहा है। नागरिक अस्पताल में 79 और निजी अस्पताल में 166 मरीज भर्ती हैं। 14 मरीजों की हालात गंभीर बनी हुई है। जिले में पॉजिविटी रेट 5.01 फीसद तक पहुंच चुका है, जबकि मृत्युदर 1.14 फीसद और रिकवरी रेट 76.55 फीसद है। अब तक 176 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 78 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक शुगर, हृदयरोग से ग्रसित था। इसके अलावा डिंग मंडी निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति, गांव कालूआना निवासी 60 वर्षीय महिला की संक्रमण से मौत हो गई। उधर, रानियां निवासी 27 वर्षीय युवक ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उधर, रविवार दोपहर बाद बीरूवाला गुढ़ा निवासी करीब 45 वर्षीय एसपीओ की मौत की सूचना है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मृतक आर्मी से रिटायर होने के बाद पुलिस विभाग में अस्थायी कर्मचारी (एसपीओ) के पद पर गांव तख्तमल पुलिस नाके पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बुखार की शिकायत के चलते उन्हें बठिंडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। मृतक का टीम द्वारा अंतिम संस्कार किया गया है।