फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cool water will be availavel in roadways bus

Sirsa News: रोडवेज की बसों में मिलेगा ठंडा पानी, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी

Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 11 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
cool water will be availavel in roadways bus
हर बस में रखा जाएगा 20 लीटर पानी का कैंपर, इसी सप्ताह होगी 164 नए कैंपरों की खरीद
विज्ञापन



चालक व परिचालक की होगी रख-रखाव की जिम्मेदारी, नियमित रूप से होगी जांच

फोटो 11




सिरसा। गर्मी के सीजन में सिरसा रोडवेज डिपो प्रशासन की ओर से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए 164 नए पानी के कैंपर खरीदे जाएंगे। फिलहाल, डिपो के पास 35 कैंपर उपलब्ध हैं। शेष नए कैंपरों की खरीद इसी सप्ताह स्थानीय स्तर पर की जाएगी।


सिरसा रोडवेज डिपो में कुल 199 बसें संचालित हो रही हैं। ये बसें हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, उत्तराखंड व विभिन्न लोकल रूटों पर जाती हैं। गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

डिपो यार्ड प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से पिछले वर्ष खरीदे गए कैंपरों में से 35 अभी सही हालत में हैं। अब 164 नए कैंपर खरीदे जाएंगे जिनकी क्षमता 20 लीटर होगी। उन्होंने बताया कि इन कैंपरों को साफ-सुथरा रखने व उनमें ठंडा पानी भरने की जिम्मेदारी बस चालक और परिचालक की होगी। इसके साथ ही विभाग की ओर से एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी जो समय-समय पर जांच करेगा कि बसों में कैंपर मौजूद हैं या नहीं व उनमें पानी भरा हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि हरियाणा परिवहन विभाग ने पिछले वर्ष ही निर्णय लिया था कि गर्मी के मौसम में रोडवेज की सभी बसों में यात्रियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाएगी। डिपो प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सफर के दौरान राहत व बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। संवाद



कोट्स
गर्मी के मौसम में यात्रियों को बस में ठंडे पानी की सुविधा देने के लिए 164 नए कैंपर खरीदे जाएंगे। डिपो में कुल 199 बसें हैं। फिलहाल, 35 कैंपर डिपो के पास हैं। कैंपर के रख-रखाव की जिम्मेदारी चालक व परिचालक की होगी।
-कुलदीप कुमार, यार्ड प्रभारी, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed