फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Controversy over Gurudwara in village Bhambhoor, people pelting stones

Sirsa News: गांव भंभूर में गुरुद्वारे को लेकर विवाद, लोगों में पथराव

Fri, 15 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 15 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Controversy over Gurudwara in village Bhambhoor, people pelting stones
मौके पर तैनात पुलिसकर्मी। 
सिरसा। गांव भम्भूर में अदालत के आदेश पर गुरुद्वारे को लेकर विवाद हो गया। इस कार्रवाई से नाराज भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें भी आई है। पुलिस ने लाठियां फटकार कर बेकाबू भीड़ को खदेड़ा और गुरुघर का कब्जा दिलवाया। इस संबंध में डीएसपी जगत सिंह मोर ने बताया कि अदालत के आदेश पर पाठी प्रगट सिंह क़ो गुरुद्वारे पर कब्जा दिलवा दिया है।
विज्ञापन



गुरुद्वारे के कब्जे को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। अदालत में यह मामला विचाराधीन था। हाल ही में फैसला आया था। फैसले के आधार पर प्रशासन क़ो प्रगट सिंह नामक व्यक्ति के पक्ष क़ो कब्जा दिलाने के आदेश हुए थे। अदालत के आदेश पर शुक्रवार शाम को पुलिस गुरुद्वारे पर कब्जा दिलाने पहुंची। पुलिस ने गुरुद्वारे की लगती दीवार को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान दूसरे पक्ष के समर्थन में भीड़ मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया। नाराज लोगों का आरोप है कि भाजपा के लोगों के साथ साठगांठ कर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गुरुद्वारे पर कब्जा दिलवाने आए थे। कब्जा दिलवा भी दिया। इसके बाद पथराव हुए। इस मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी गई है।
-जगत सिंह, डीएसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed