फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contractor not paid, danger of accidents due to street lights switched off due to fog

Sirsa News: ठेकेदार का नहीं हुआ भुगतान, धुंध में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स के कारण हादसों का बना खतरा

Sun, 17 Nov 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Contractor not paid, danger of accidents due to street lights switched off due to fog
कालांवाली शहर के मुख्य बाजारों में बंद स्ट्रीट लाइट के कारण छाया अंधेरा।
कालांवाली। कालांवाली शहर की स्ट्रीट लाइटों के रख-रखाव का ठेका माजदा इलेक्ट्रिक्लस के पास है। फर्म के काम करने के बाद भी करीब 3 माह से बिलों की अदायगी नहीं की गई है। अदायगी नहीं होने पर फर्म संचालक हेमंत गोयल ने कालांवाली के एसडीएम व नगर पालिका सचिव को पत्र भेजकर अपना काम बंद कर दिया है। ठेकेदार के काम बंद करने के बाद धुंध के मौसम में शहर में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद है। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, जहां स्ट्रीट लाइट रख-रखाव के अभाव कारण खराब हो रही है। जबकि सही लाइटों को चलाने वाला भी कोई नहीं है। बता दें कि फर्म संचालक हेमंत गोयल नगरपालिका में रोजाना चल रहे समाधान शिविर में भी दो बार अपनी शिकायत देकर बिलों की अदायगी करने की मांग कर चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहर को रोशन करने की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है। नगरपालिका की ओर से शहर के कुल 15 वार्ड की विभिन्न गलियों व बाजारों में लगभग 2500 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। इनमें एलईडी लाइट सहित पीएल ट्यूब लाइट, सोडियम लाइट, हाई मास्ट लाइट, सीएफएल ट्यूब राड, एलईडी लाइट आदि शामिल है। नगरपालिका की ओर से एजेंसी को फरवरी 2024 से जनवरी 2025 तक का अनुबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले - हादसों का बढ़ गया खतरा

शहरवासी बिंदर, प्रेम, योगेश, हन्नी, सन्नी, ऋषभ, राजविंद्र का कहना है कि शहर में पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट्स को लेकर अव्यवस्था का माहौल है। कई जगहों पर दिन में भी लाइटें जलती रहती हैं तो किसी बाजारों में रात को भी लाइटें नहीं जलती। रख-रखाव के अभाव में शहर की गलियों और बाजारों में लगी अधिकतर लाइटें खराब भी हो रही है। इस कारण रात के समय में हादसों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही सर्दी व धुंध के मौसम में चोरी का भय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और आमजन को स्ट्रीट लाइटों की समस्या से निजात दिलाया जाए।



सितंबर माह के बाद अकाउंट ऑफिसर के न आने के कारण बिलों में दिक्कत आ रही है। अगले सप्ताह उम्मीद है कि अकाउंट ऑफिसर आ जाएंगे और फर्म की पेमेंट हो जाएगी। हमारा प्रयास रहेगा कि शहर की स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था को न बिगड़ने दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाएगी।
-गिरधारी लाल, सचिव, नगरपालिका कालांवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed