फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contaminated pageal supply in Dwarkapuri since one week

Sirsa News: द्वारकापुरी में एक सप्ताह से हो रही दूषित पेजयल सप्लाई

Tue, 04 Jul 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Contaminated pageal supply in Dwarkapuri since one week
द्वारकापुरी में सप्लाई के दौरान नल से निकलता दू​षित पानी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के डबवाली रोड पर स्थित द्वारकापुरी में बीते एक सप्ताह से सीवरेज युक्त दूषित पेयजल सप्लाई हो रही है। कॉलोनी में डायरिया, उल्टी, बुखार सहित अन्य कई प्रकार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। वहीं अब जन स्वास्थ्य विभाग ने तीन टीमों को इसे ठीक करने के लिए काम पर लगाया है।
शहर के द्वारकापुरी निवासी रमेश कुमार, संतोषरानी, सुनीता रानी ने बताया कि उनकी कॉलोनी में एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। नलों को चलाने पर काला पानी की दुर्गंध पूरे घर में फैल जाती है। उनका कहना है कि दूषित पानी के कारण कॉलोनी में हर दूसरा व्यक्ति बीमार पड़ रहा है। उल्टी, दस्त, बुखार सहित अन्य बीमारियों से लोगों को घेर लिया है।
विज्ञापन

दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत वे अधिकारियों को दे चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। काॅलोनी वासियों ने बताया कि शिकायत के बाद कर्मचारी आए और स्थिति देखकर फिर से लौट गए है। पेयजल सप्लाई को ठीक करने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब हो चुके हैं पेयजल लाइन के कनेक्शन के कारण मिक्स हो रहा सीवर का पानी
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में डाली गई पेयजल लाइन काफी पुरानी है। इसके कारण लाइन के साथ घरों में किए गए कनेक्शन खराब हो चुके हैं और सीवरेज का दूषित पानी पेयजल लाइन में पहुंच रहा है। इसको ठीक करने के लिए तीन टीमों को काम पर लगाया गया है। ये टीमें खराबी की तलाश करने में जुटी हुई है। अभी तक मुख्य प्वाइंट नहीं मिल पाया है। इसके कारण अभी भी काले दूषित पानी की सप्लाई कॉलोनी में हो रही है।


वर्जन
दूषित पानी की सप्लाई होने की शिकायत के बाद कर्मचारियों को भेजा गया है। जल्द ही समस्या का हल कर दिया जाएगा। मुख्य प्वाइंट की तलाश की जा रही है। - सुरेश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed