{"_id":"6883c710a2a2daa8c5003526","slug":"construction-work-of-raj-canal-bridges-will-start-soon-sirsa-news-c-128-1-sir1002-141397-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज कनाल के पुलों का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज कनाल के पुलों का जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
विज्ञापन
एसडीएम अर्पित संगल बैठक करते हुए।
डबवाली। क्षेत्र में पड़ने वाली इंदिरा गांधी नहर (राज कनाल) के पुलों का जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए लगभग 16 करोड़ रुपये तक के टेंडर हो चुके हैं। यह जानकारी राजस्थान के सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने एसडीएम अर्पित संगल ने दी। एसडीएम ने शुक्रवार को इस नहर के पुलों की स्थिति व इनके मरम्मत कार्य के लिए राजस्थान के सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यालय में बैठक की।
बैठक के दौरान राजस्थान से आए अधिकारियों ने पुलों के निर्माण के बारे में जानकारी साझा की। एसडीएम को अधिकारियों ने जानकारी दी कि राज कनाल के पुलों पर जल्द काम शुरू किया जाएगा, इसके लिए टेंडर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में डबवाली एरिया में पड़ने वाले पुल भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुलों के मरम्मत व विस्तारीकरण के साथ-साथ नए पुल बनाए जाने के कार्य भी शामिल हैं। बैठक में सिंचाई विभाग के एसई रामा कृष्णा, एक्सईएन पुनील कागला, एसडीओ रजत चौधरी व जेई सुभाष उपस्थित रहे।